झारखंड सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्थानीय नगर भवन हजारीबाग में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्तियों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पारंपरिक स्वागत से की गई,इसके उपरांत कलादलो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, मौके पर उपस्थित माननीय विधायक बड़कागांव सुश्री अंबा प्रसाद,आयुक्त कमल जॉन लकड़ा, उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद,उप विकास आयुक्त अभय कुमार सिन्हा व जेएमएम जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की|कार्यक्रम के स्वागत संबोधन में आयुक्त कमल जॉन लकड़ा ने कहा कि सरकार पंचायतों में शिविर लगाकर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने,लाभ पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाकर सराहनीय व संवेदनशीलता एवं समस्या का समाधान का प्रयास किया है| वहीँ प्रशासन के तंत्र के माध्यम से जन समस्याओं के समाधान के लिए प्राप्त आवेदनों को समयबद्ध तरीके से निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
