एआईडीएसओ छात्र संगठन का 68वां स्थापना दिवस अन्नदा स्कूल मे मनाया गया। इस मौके पर संगठन के राज्य उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने झंडोत्तोलन कर स्थापना दिवस की शुरुआत की।उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर 1954 को स्थापित छात्र संगठन एआईडीएसओ देश के 27 राज्यों में छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रही है। पूरे देश भर में शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ तथा छात्रों नौजवानों में नीति नैतिकता संस्कृति को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है ।सन 1947 में देश के आजादी के पश्चात देश अंग्रेजों से तो आजाद हो गया ,परंतु सत्ता के चाटुकार भारतीयों का सत्ता पर कब्जा हो गया। जिसके बाद  अवैज्ञानिक ,अनैतिक नीतियों का ही परिणाम है कि आज देश में 75  साल पश्चात भी आम आदमी छात्र नौजवान ,शिक्षा ,रोजगार, भोजन, स्वास्थ्य जैसे आधारभूत चीजों की पूर्ति के लिए संघर्ष कर रहा है। आंदोलन कर रहा है।जिला उपाध्यक्ष पूजा कुमारी ने कहा कि सरकार ऐसी शिक्षा नीतियों का निर्माण कर रही हैं। जो छात्रों युवाओं को केवल डिग्री हासिल करने के लिए उपयोगी है। नीति नैतिकता मूल्य बोध रहित शिक्षा का ही परिणति है की छात्राएं महिलाए आज समाज में सुरक्षित नहीं हैं।आज भी आम आदमी बेरोजगारी, महंगाई,बर्बाद होती अर्थव्यवस्था जैसे मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की मांग को लेकर आंदोलन के लिए विवश है। जिला उपाध्यक्ष मो फ़ज़ल ने कहा कि यूनिवर्सिटी केवल परीक्षा आयोजन का केंद्र बन कर रह गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।