हजारीबाग स्थित गाड़ी खाना में क्रिसमस एवं नया साल के शुभ अवसर पर गाड़ी खाना निवासी समाजसेवी युवा एवं कर्मठ जुझारू रोहित राम के द्वारा गरीब विधवा महिलाओं को गरम शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। रोहित राम नै इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यही संदेश दिया है कि सारी मानव जाति को जोड़ना सारी मानव जाति एक दूसरे से प्रेम भाव से मिल कर रहे यही इंसानियत हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट विवेक कुमार वाल्मीकि एवं सूचना अधिकार विशेषज्ञ चितरंजन प्रसाद गुप्ता एवं अजय गुप्ता को आमंत्रित किया गया और इन अतिथियों के द्वारा विधवा महिलाओं को गरम शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रोहित राम की पूरी टीम ने सहयोग किया जिसमें मुख्य रुप से मुरली राम, बिहारी राम, गणेश राम आदि ने अहम भूमिका निभाई।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
