फहीमा एकेडमी के प्रांगण में दो दिवसीय रफीक अंसारी मेमोरियल इंटर स्कूल एथलेटिक्स मीट 2021 का समापन मंगलवार  को हुआ। इस मीट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीडीसी हजारीबाग अभय कुमार सिंहा उपस्थित थे। इस मीट में हजारीबाग के 15 स्कूलों ने भाग लिया जिसमें संत स्टेफेन डी ए वी वी सी एस डीपीएस हजारीबाग हाई स्कूल मिशन स्कूल आर्यभट्ट स्कूल संत थॉमस स्कूल फहिमा अकैडमी संत कोलंबस कॉलेजिएट इत्यादि थे सबसे ज्यादा मेडल अपने नाम कर संत स्टीफन स्कूल की टीम ने चैंपियंस का खिताब अपने नाम रखा अलग-अलग वर्ग में स्कूलों ने अपना वर्चस्व दिखाया तथा अपनी प्रतिभा का झंडा गाना अंडर 12 200 मीटर में संत स्टेफेन विनर तथा संत कोलंबस स्कूल रनर रहा अंडर 12 एज में विवेकानंद स्कूल विनर रहा अतः अंडर फोर्टीन गर्ल्स में संत कोलंबस स्कूल का वर्चस्व रहा इस मीट में स्टेशन डीएवी विवेकानंद तथा संत कोलंबस कॉलेजिएट के बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा यह साबित किया कि हजारीबाग के बच्चे खेल के क्षेत्र में किसी से कम नहीं बतौर मुख्य अतिथि डीडीसी अभय कुमार सिन्हा ने फहीमा एकेडमी की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आज के इस कोविड-19 से 10 महीने बच्चों के समावेशी विकास के लिए स्कूल के द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है तथा हजारीबाग के सभी स्कूलों के प्रतिभागियों के प्रतिभा खुश रहते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें परिंदों की तरह पूरे आसमान को नापने की शुभकामनाएं दी तथा जीवन में अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए जी तोड़ मेहनत  करने का संदेश दिया स्कूल प्राचार्य फरहा फातमी ने डीडीसी  अभय कुमार सिन्हा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा सभी स्कूलों के प्रतिभागियों एवं कोच को जीत की बधाई देते हुए कहा कि फहीमा एकेडमी इसी तरह बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम कराने के लिए प्रयासरत रहेगा हजारीबाग एथलेटिक एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं कोच को फहीमा एकेडमी के मंच से सम्मानित भी किया गया तथा उन्हें उनके सहयोग के लिए पूरे फहीमा परिवार की ओर से धन्यवाद दिया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक हसरत अली, किशन कुमार, आकाश उपाध्याय, मेहंदी हसन, महताब आलम, प्रशांत कुमार, रोशन अग्रवाल, मो. शफीक, मनोज कुमार, उषा राणा, मो. मोहिद्दीन, अंकित कुमार एवं खेल प्रशिक्षक मनजीत गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।