अटल सेवा केंद्र भाजपा कार्यालय हज़ारीबाग में सांसद जयंत सिन्हा ने शनिवार को किया हज़ारीबाग मीडिया बंधुगण के द्वारा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र जनमानस को संबोधित किया। सांसद श्री सिन्हा ने गहन चिंता करते हुए बिजली की समस्या को तत्पर में रखते हुए राज्य सरकार की विफलता को दर्शाते हुए और हजारीबाग की जहां जनता कर रही है त्राहिमाम त्राहिमाम, आठ घंटे से भी कम में हो रही है बिजली की आपूर्ति | आम जीवन के साथ-साथ लघु उद्योग से लेकर बड़े उद्योग विभागों तक को हो रही है परेशानी परंतु सरकार अपने कान में तेल डाल कर सो गई है और मुख्यमंत्री सिर्फ अपना चेहरा चमकाते हुए दिख रहे हैं | ऐसे में जनता को ही सहनी पड़ रही है बिजली विभाग और राज्य सरकार की दोहरी मार । जहां एक तरफ किसानों को सिंचाई करने में हो रही है दिक्कत, विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, लघु उद्योग वाले अपना उद्योग सुचारु ढंग से नहीं चला पा रहे हैं, गृहणियों को हो रही है बिजली न रहने पर दिक्कत। इसलिए सांसद महोदय जी ने कि सरकार से आग्रह किया कि वह खजाना खत्म होने का ना दे हवाला उपाय बताएं सरकार प्रश्नों में ना उलझाएं | बिजली समस्या पर संसद महोदय ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के जनमानस क्या आश्वासन की वह ऊर्जा मंत्री आर के सिंह जी से निरंतर वार्तालाप कर रहे हैं डीवीसी और राज्य सरकार बिजली बकाया को लेकर कि वह जनता की समस्याओं का निवारण करते हुए राज्य सरकार को दिशा निर्देश दें ताकि जनता का विश्वास हमेशा सरकार पर बना रहे। बता दें कि कुछ दिन पहले सांसद जी ने माननीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से की एक विशेष मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र से जुड़े विभिन्न रेल विषयों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि हज़ारीबाग में रेल सुविधाओं की बढ़ोतरी हेतु हमें सदैव प्रधानमंत्री जी व रेल मंत्री जी का सहयोग प्राप्त होता है। मैं क्षेत्र में रेल सेवाओं की प्रगति हेतु निरंतर रेल मंत्री जी के साथ चर्चा कर रहा हूँ। क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और हज़ारीबाग रेलवे प्रगति की ओर अग्रसर रहे, इसके लिए प्रयासरत हूँ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
