प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता ने कहा कि जब चुनाव आता है तो बनने वाली प्रदेश की सरकार मुलभुत चीजें जैसा कि बिजली, पानी, रोजगार, विकास अनेकों मुद्दों का दिलासा देकर जनता को हमेशा ठग बनाया जाता है। सरकार में आने पर वही मुलभुत समास्याओं को दुसरा रूप देकर जनता को भटकाया जाता है और अपने मुद्दे पर सरकार विफल नजर आती है। उन्होंने कहा कि यह कहाँ तक का जायज़ है जब आम जनता अंधेरे में और वर्तमान झारखंड में हेमंत सरकार अपने मंत्रियों को फाॅर्चुनर, बंगला व आराम दायीं चीजों पर अपना नजर बनाईं है। बिजली आपूर्ति डीवीसी के बकाया राशि झारखंड सरकार के पास काफी पैसा होने के बाद भी नहीं दे रहीं हैं। इसलिए डीवीसी द्वारा बिजली की कटौती निरंतर जारी है। बिजली की आंख मिचौली व कटौती से बच्चों की पढाई-लिखाई व आमजनमानस का जल-जीवन सभी अस्थ व्यवस्थ है। अगर झारखंड सरकार कुछ दिनों में बिजली की समास्याओं पर उचित निर्णय नहीं लेती है तो बहुत जल्द सरकार के विरूद्ध व्यापक स्तर पर हल्ला बोल कार्यक्रम को आयोजित करेंगे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।