सरहुल मैदान हजारीबाग में ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन एवं यंगब्लड आदिवासी समाज द्वारा धूमधाम एवं शानदार तरीके से तीन दिवसीय सोहराय मिलन समारोह मनोज टुडू के नेतृत्व में संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में किस्टो बेसरा प्रखंड विकास पदाधिकारी केरेडारी, बिन करवा मांझी हाड़ाम महादेव मांझी, विशिष्ट अतिथि के रूप में बिरसा हांसदा दुर्गा सेना के केन्द्रीय मुख्य पर्यवेक्षक, आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुशील ओड़िआ, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रुचि कुजुर, पुलिस कैंप के जवान शरीक होकर अपने कला संस्कृति को बचाने की अपील की एवं उनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस सोहराय मिलन समारोह में आदिवासी छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गीत संगीत एवं प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का जौहर बिखेरा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नजारा उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। अपनी शानदार प्रस्तुति को प्रदर्शित कर प्रतिभागियों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि किस्टो बेसरा ने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ साथ में अपनी संस्कृति के साथ दिल से जुड़े रहें और उसे बचाने के लिए हर पल प्रयासरत रहें सोहराय मिलन समारोह छात्र छात्राओं को अपनी संस्कृति से प्रेम करने का अवसर प्रदान करता है और सभी छात्र छात्राओं को सोहराई मिलन समारोह की हार्दिक शुभकामनाएं दी। दुर्गा सेना के बिरसा हंसदा ने अपने संबोधन में अपनी मातृभाषा संथाली भाषा एवं अन्य भाषाओं से प्रेम करने के लिए प्रेरित किया कहा  कि आदिवासियों की पहचान उनकी भाषा एवं संस्कृति से ही है यदि हम अपनी संस्कृति नहीं बचाते हैं तो हमारा अस्तित्व समाप्त हो जाएगा । और साथ ही साथ कहा कि छात्र छात्राओं  को विकास करने के लिए अपनी तरफ से भरपूर मदद दूंगा । बहराम हंसदा ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन के केंद्रीय सचिव ने कहा कि वर्तमान समय में इस आधुनिक समय में आदिवासियों की भाषा संस्कृति को बचाना बहुत जरूरी हो गया है और इसी के प्रमोशन के लिए यह कार्यक्रम को आयोजित किया जाता है ताकि वर्तमान युवा अपनी संस्कृति से सर्वदा जुड़े रह सकें। रुचि कुजुर ने कहा कि भाषा की पढ़ाई प्रत्येक स्कूलों में होनी चाहिए ताकि आदिवासी भाषाओं का समुचित विकास हो सके। सुशील ओड़िया ने सभी को सोहराय की हार्दिक शुभकामनाएं दी और प्रत्येक साल इसी प्रकार से धूमधाम से मनाने की अपील की। ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन के जिला अध्यक्ष देवीराम हेमरोम ने प्रत्येक स्कूल में ओलचिकी पढ़ाई करने की व ओलचिकी लिपि की पढ़ाई कराने की मांग की है सरकार से उसे जल्द ही लागू करने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन टुडू दुर्गा सोरेन पेरू, प्रदीप, हरीश मुर्मू, चुन्नू सोरेन, बहराम मरांडी, महासचिव नरेश सोरेन, फ्रैंकलीन केंद्रीय सचिव बहराम हसदा ,उपाध्यक्ष विजय मुर्मू ,किशोर हंसदा, जिलाध्यक्ष देवीराम हेमरोम, जिला सचिव देवी राम टुडू, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र किस्कू, केंद्रीय प्रवक्ता आनंद सोरेन, सरिता टुडू, प्रीतम उरांव, सोनू तिर्की, अनूप लाकड़ा, सरिता, नमिता संतोष प्रिया सुषमा मोनालिका लक्ष्मी प्रीति सविता नमिता पिंकी रिंकी सलोनी इत्यादि लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर पन्नालाल मुर्मू, सानू मदन सोरेन, दिनेश हंसदा, दुर्गा सोरेन सेना के जिला प्रभारी सदानंद सिंह, दुर्गा सोरेन सेना के जिला मुख्य संयोजक फिरोज खान सहित आदीवासी समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।