चुरचू फुटबॉल मैदान में दुर्गा सोरेन सेना की बैठक विजय हंसदा की अध्यक्षता व संचालन गुरुदयाल हंसदा ने किया। तथा इस बैठक के मुख्य अतिथि दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय मुख्य पर्यवेक्षक आदरणीय बिरसा हंसदा उपस्थित हुए । तथा इस बैठक में दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय आई टी सेल प्रभारी रमेश कुमार महतो , केन्द्रीय सदस्य श्री सदानंद सिंह, अजय हंसदा , रवि नायक, फिरोज खान , शहंसाह खान तथा जिला संयोजक फिरोज खान , रविशन टुडू , प्रदीप गुप्ता आदि उपस्थित थे । इस बैठक में दुर्गा सोरेन सेना के कमेटी का विस्तार करते हुए चूरचू प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह,उपाध्यक्ष सन्तोष बास्के,सुखदेव सोरेन, सुरेश हंसदा, झरी मांझी, जमुना महतो,राजेन्द्र साव, शाहबाज खान,सचिव अर्जुन हंसदा तथा महासचिव, कोषाध्यक्ष, उपकोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, आई टी सेल प्रभारी, सोशल मीडिया इत्यादि का चयन किया गया । डीएसएस केंद्रीय मुख्य पर्यवेक्षक श्री बिरसा हंसदा ने कहा कि आज के समय मे दुर्गा सोरेन सेना एक बहुत बड़ा समाजिक संगठन है । दुर्गा सोरेन सेना में सभी को ईमानदारी पूर्वक काम करना है। इस संगठन से गरीब , दलित ,निम्न वर्ग, पिछड़ा वर्ग , आदिवासी ,मूलवासी तथा वे वजह गरीबों को परेशान करने वाले के ऊपर दुर्गा सोरेन सोरेन के माध्यम से हर समस्याओं के समाधान के लिए कृत संकल्पित है । प्रधानमंत्री आवास योजना , लाल कार्ड , वृद्धा पेंशन इत्यादि छोटी मोटी समस्याओं के समाधान के लिए डीएसएस टीम के माध्यम से ब्लॉक ऑफिसर से सम्पर्क कर सही आदमी का पहचान कर उसे उसका हक और अधिकार दिलाने का काम करेगी। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
