एनएच100 हजारीबाग से बगोदर मुख्य मार्ग हरिहर धाम के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में विष्णुगढ़ प्रखंड के गालहोबार केंदवाडीह निवासी नीलकंठ महतो के पुत्र 23 वर्षीय मिथिलेश कुमार महतो का मौत हो गया।

विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो में 10 तारीख को आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें एक वीडियो फुटेज एक व्यक्ति के द्वारा वायरल हुआ कि कार्यक्रम के दौरान मिले आवेदन पत्र कार्यक्रम स्थल पर ही रह गया था बताते चलें कि कार्यक्रम में 3:00 से 4:00 बजे तक ही विभाग से मिले आवेदन की सूची जिला मुख्यालय में भेज दिया जाता है एवं कर्मी भी सब मुख्यालय चले जाते हैं। लेकिन आवेदन भरा बोरा 6:30 बजे के आसपास कार्यक्रम स्थल पर ही मिलता है। ग्रामीणों ने इस वीडियो वायरल के बाद पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मीडिया के सामने बोले कि इस विषय पर गहरी से जांच पड़ताल कर उचित करवाई किया जाना चाहिए ऐसे उदासीन रवैया से सरकार के सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा होता है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

प्लस टू उच्च विद्यालय विष्णुगढ़ में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में शुक्रवार को फाइनल मैच खेला गया।फुटबॉल टूर्नामेंट में जोबर की टीम बनी विजेता विष्णुगढ़ में लहराया परचम।

हजारीबाग में आयोजित प्रमंडल स्तरीय आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विष्णुगढ़ प्रखंड के सिरय ग्राम पंचायत मुखिया सह पंचायत प्रधान राजेंद्र महतो एवं समाजिक संगठन वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र के संचालक रितिक मिश्रा व उनकी टीम को झारखंड सरकार जिला स्वास्थ्य समिति हजारीबाग की ओर से उपायुक्त एवं जिला स्वास्थ्य पदाधिकारी के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के माध्यम से आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घघाटन ग्राम पंचायत चानो में शुक्रवार को मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के धर्म पत्नी ललिता देवी के द्वारा फीता काटकर किया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय के समीप अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा द्वारा शुक्रवार को सामाजिक न्याय सभा उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार मंडल ने किए।

तमिलनाडु के कूनूर पहाड़ी क्षेत्र में हुई हेलीकॉप्टर क्रैश घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन शोक सभा आयोजित विष्णुगढ़ के रमुआ एवं संकट मोचन मंदिर हॉस्पिटल चौकपरिसर में किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

झारखंड सरकार के सौजन्य से प्राप्त कंबल वितरण विष्णुगढ़ प्रखंड के खरना पंचायत के भांडेरी चांगरैया भेलवाड़ा टांड़ कारीमाटी समेत पंचायत के क्षेत्रों में असहाय विधवा बुजुर्ग के बीच मुखिया रीना देवी पंचायत समिति सदस्य चुनूलाल सोरेन ने संयुक्त रूप से किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सोमवार को विष्णुगढ़ पंचायत भवन परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घघाटन जिला परिषद सदस्य पश्चिमी जयप्रकाश सिंह पटेल वीडियो संजय कुमार कौनगाड़ी सीओ रामबालक कुमार ग्राम प्रधान मुखिया संजय कसेरा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा ग्राम पंचायत में धनी महतो के घर से डेगो महतो के घर तक 15वें वित्त आयोग योजना से पीसीसी पथ का शिलान्यास विष्णुगढ़ पश्चिमी जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चहुमुखी विकास करना एवं जनता की हर एक सुख-दुख में सहभागिता पूर्ण सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।