सीतामढ़ी : कोरोना संक्रमण की रोकथाम और डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर पर सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं। उपचाराधीन मरीज के इलाज में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता भी मिसाल कायम कर रही है। खुद अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी मरीज के एक फोन पर उसका हालचाल जानने और उचित परामर्श देने में जुटे रहते हैं। कोविड केयर के लिए स्टेट की ओर से नोडल अधिकारी डॉ सुरेंद्र ने सोमवार को वीडियो कॉल कर होम आइसोलेशन में रह रहे पाचो साह नाम के एक मरीज को दवा लिखाई। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें और टोल फ्री नंबर 9266544111 पर भी सुनें।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली नहीं होने के बाद भी बिजली बिल आ रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई अधिकारियों को लिखित आवेदन भी दे दिया है।
महिलाओं ने नीतीश सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए कमर कस ली है
नौतन थाना अध्यक्ष अनुज कुमार पांडे के सौजन्य से किया गया खाद्य सामग्री का वितरण।
प0 चम्पारण बेतिया जिला म0 मंजर आलम प0 चम्पारण बेतिया जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत रामनगर प्रखंड के धनरपा गांव के दुर्गा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का छठिहार मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर में महिलाओं आना शुरू हो गया । इस अवसर पर दुर्गा मंदिर परिसर को विशेष रूप सजाया गया है। भगवान को भोग लगाने के बाद यहां आए भक्तों को कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंस के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पुजारी शंभू दास , पुरोहित मजिस्टर मिश्र , वार्ड पार्षद सुशील कुमार , युवा समाजसेवी दीपक कुमार साहू , संदीप कुमार नाग , रामनारायण यादव , ब्यास यादव , मनोज साह सम्पत राय , दिनेश यादव , भरत साह , छोटेलाल मोदनवाल , विनोद यादव , दिनेश मुखिया आदि उपस्थित रहे। साथ ही प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों में भी भगवान श्रीकृष्ण का छठिहार धूमधाम से मनाया गया।
सीतामढ़ी : जिले में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी उत्साहवर्धक है। मंगलवार को कुल 26 लोगों ने कोरोना को मात दिया। अबतक जिले में कोरोना को पराजित कर स्वस्थ होकर घर लौटने वाले की संख्या 401 हो गई है। 'सजग रहें, सतर्क रहें, परंतु भयभीत न हों' का मूल मंत्र काफी कारगर सिद्ध हो रहा है। जैसे ही कोरोना का लक्षण महसूस हो,तो तुरंत अपने नजदीकी के सरकारी अस्पताल में संपर्क करें, या टॉल फ्री नंबर 1800-345-6631 या जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06226-250316 या जिला चिकित्सकीय परामर्श केंद्र के नंबर 06226-255106 या व्हाट्सअप नंबर 8544423038 पर सम्पर्क करें। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें।
सुगौली। भाई-बहन की अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। रक्षाबंधन को लेकर क्षेत्र में काफी चहल-पहल रही। छोटे-छोटे बच्चों में काफी उत्साह रहा।
सुगौली। प्रखंड के खोडा गांव में बाढ के पानी में डूबने से एक बच्ची की हुई मौत।
1 से 16 अगस्त तक के लिए जारी लाकडाऊन में दुकान खोलने के लिए नया दिशा निर्देश मोतिहारी डीएम शिर्षत कपील अशोक ने शुक्रवार की रात जारी किया गया ।निर्देश के तहत रक्षाबंधन को ले केवल दो और तीन अगस्त को संध्या पांच बजे तक दुकान खोलने की अनुमति दी गई है ।इसके अलावा अन्य निर्देश भी जारी किए गए हैं
चिरैया थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में सर्पदंश से अभिमन्यु सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार 30 वर्षीय की मौत हो गई। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
