सीतामढ़ी : कोरोना काल में हमारे आसपास तेजी से चीजें बदल रही हैं। लोगों के रहन-सहन से लेकर भेंट-मुलाकात के तौर-तरीकों में कई बदलाव आए हैं. लोगों ने अब समझ लिया है कि जब तक इस बीमारी से बचाव का कोई कारगर टीका नहीं आ जाता, तब तक सावधानी बरतते हुए कोरोना के साथ ही जीना होगा। यही वजह है कि अब शादी की सालगिरह एवं बच्चों के जन्मदिन जैसे छोटे पारिवारिक आयोजनों में पड़ोसी जब एक-दूसरे के घर जाते हैं तो पूरी सतर्कता बरतते हैं।
सीतामढ़ी : रक्तदान कर वर्षों से लोगों की जान बचाने में जुटा युवाओं का रक्तदाता समूह अब प्लाज्मा डोनरों को प्रेरित कर आगे लाने में लगा है। टीम लीडर नीरज कुमार गोयनका ने बताया कि रक्तदाता समूह, सीतामढ़ी के नियमित रक्तवीर एक कोरोना योद्धा ने एम्स पटना में प्लाज्मा डोनेट कर एक गंभीर कोरोना रोगी को नई जिंदगी दी है। इच्छुक प्लाज्मा डोनर रक्तदाता समूह, सीतामढ़ी के टीम लीडर के मोबाइल नंबर 9006933997 एवं व्हाट्सएप नंबर 9430475346 पर अपनी स्वीकृति एवं सहमति प्रदान कर सकते हैं।
इंडो नेपाल बॉर्डर सील रहने से बाजार में पसरा सन्नाटा, नहीं पहुंच रहे पर्यटक प्रतिष्ठान खुल रहे लेकिन खरीदार नदारद
मधुबन कृषि कार्यालय में तिरुपुर मंडल के संयुक्त निदेशक राम प्रकाश साहनी ने कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की
कृषि कार्यालय में तिरहुत प्रमंडल के संयुक्त निदेशक राम प्रकाश साहनी ने कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट हर खेत पानी के सर्वे कार्य को 5 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया
हरसिद्धि। दक्षिणी हरसिद्धि मंडल के कनछेदवा एवं यादवपुर शक्ति केन्द्र पर शक्ति केंद्र के प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जहां आगामी कार्यक्रम एवं विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक चर्चा की गई।
जिला अधिकारी शिर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समहरणालय के सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार मुहर्रम गणेश चतुर्दशी पर जुलूस नहीं निकलेगा लोग घरों में पूजा पाठ करेंगे कोई भी वाद्य यंत्र नहीं बजेंगे
नहीं रहें दुनियां में हनुमान उर्फ राम प्रवेश जी नाल बादक सीतामढ़ी से दीपक पटेल की रिपोर्ट आज दिनांक 25 - 8-2020 को उनके जन्म भूमि गाँव फुलवरिया थाना ढाका जिला मोतिहारी में राम प्रवेश उर्फ हनुमान जी के शोक सभा में उपस्थित सीतामढी जिला के कलाकार जन अधिकार पार्टी के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भाई अब्दुल सत्तार जी श्री चंदेस्वर सिंह विकल्प जी भाई शैलेन्द्र सुमन जी भाई पप्पू कुमार जी भाई नवीन कुमार जी भाई संजय पाठक जी भाई राघवेंदर झा जी भाई बिजय कुमार जी भाई साजन वर्मा जी भाई मुना राग जी भाई राजेश कुमार जी दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार भाई नवनीत कुमार जी एवं सीतामढ़ी, के परषिद भोजपुरी सिंगर दीपक पटेल मोहनी मंडल डुबहा वाले ,पवन बेयाश , मुकेश बेयाश सभी लोग शोका कुल मेंशामिल थे
बैंक में 3 दिनों के लिए कामकाज ठप
मोतिहारी : कोरोना काल में मास्क पहनना हर किसी के लिए जरूरी हो गया है। बिना मास्क के घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है। कोरोना से बचाव में मास्क की भी बहुत अहमियत है, लेकिन मास्क कैसे इस्तेमाल किया जाए , इसकी पूरी जानकारी होना अधिक जरूरी है। सही जानकारी नहीं होने से यह सुरक्षा प्रदान करने की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इसे पहनने और उतारने में सतर्कता बरतने की जरूरत है। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर सुनें और मोबाइल वाणी के टॉल फ्री नंबर 9266544111 पर भी कॉल कर सुन सकते हैं।
