सीतामढ़ी : कोरोना काल में हमारे आसपास तेजी से चीजें बदल रही हैं। लोगों के रहन-सहन से लेकर भेंट-मुलाकात के तौर-तरीकों में कई बदलाव आए हैं. लोगों ने अब समझ लिया है कि जब तक इस बीमारी से बचाव का कोई कारगर टीका नहीं आ जाता, तब तक सावधानी बरतते हुए कोरोना के साथ ही जीना होगा। यही वजह है कि अब शादी की सालगिरह एवं बच्चों के जन्मदिन जैसे छोटे पारिवारिक आयोजनों में पड़ोसी जब एक-दूसरे के घर जाते हैं तो पूरी सतर्कता बरतते हैं।