सीतामढ़ी : रक्तदान कर वर्षों से लोगों की जान बचाने में जुटा युवाओं का रक्तदाता समूह अब प्लाज्मा डोनरों को प्रेरित कर आगे लाने में लगा है। टीम लीडर नीरज कुमार गोयनका ने बताया कि रक्तदाता समूह, सीतामढ़ी के नियमित रक्तवीर एक कोरोना योद्धा ने एम्स पटना में प्लाज्मा डोनेट कर एक गंभीर कोरोना रोगी को नई जिंदगी दी है। इच्छुक प्लाज्मा डोनर रक्तदाता समूह, सीतामढ़ी के टीम लीडर के मोबाइल नंबर 9006933997 एवं व्हाट्सएप नंबर 9430475346 पर अपनी स्वीकृति एवं सहमति प्रदान कर सकते हैं।