सीतामढ़ी : कोरोना संक्रमण की रोकथाम और डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर पर सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं। उपचाराधीन मरीज के इलाज में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता भी मिसाल कायम कर रही है। खुद अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी मरीज के एक फोन पर उसका हालचाल जानने और उचित परामर्श देने में जुटे रहते हैं। कोविड केयर के लिए स्टेट की ओर से नोडल अधिकारी डॉ सुरेंद्र ने सोमवार को वीडियो कॉल कर होम आइसोलेशन में रह रहे पाचो साह नाम के एक मरीज को दवा लिखाई। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें और टोल फ्री नंबर 9266544111 पर भी सुनें।