प0 चम्पारण बेतिया जिला म0 मंजर आलम प0 चम्पारण बेतिया जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत रामनगर प्रखंड के धनरपा गांव के दुर्गा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का छठिहार मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर में महिलाओं आना शुरू हो गया । इस अवसर पर दुर्गा मंदिर परिसर को विशेष रूप सजाया गया है। भगवान को भोग लगाने के बाद यहां आए भक्तों को कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंस के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पुजारी शंभू दास , पुरोहित मजिस्टर मिश्र , वार्ड पार्षद सुशील कुमार , युवा समाजसेवी दीपक कुमार साहू , संदीप कुमार नाग , रामनारायण यादव , ब्यास यादव , मनोज साह सम्पत राय , दिनेश यादव , भरत साह , छोटेलाल मोदनवाल , विनोद यादव , दिनेश मुखिया आदि उपस्थित रहे। साथ ही प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों में भी भगवान श्रीकृष्ण का छठिहार धूमधाम से मनाया गया।
