बिहार राज्य के पश्चिमी चम्पारण से शेषनाथ तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बलसर थाना क्षेत्र स्थित गौरीपुर मध्य विद्यालय में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री 7 निश्चय योजना के तहत छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी। सरकार के 7 निश्चय योजना के अंतर्गत छात्रों को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड , मुख्यमंत्री निश्चय एवं सहायता भत्ता और कुशल योजना सबंधी जानकारी जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के सहायक प्रबंधक अनिल कुमार ने दी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आर्थिक रूप से सहायता , और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के पश्चिमी चम्पारण जिले से अमित कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दी की प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने मैनाटांड प्रखंड के मुख्यालय के मुख्य द्वार पर अपना विद्यालय बनाया और दो घंटे कक्षा भी चलायी, जिससे यातायात बाधित रही घंटो जाम लगा रहा।जानकारी के अनुसार 17 वर्ष से झोपड़ी में चलते आ रहे इस विद्यालय की आज तक पक्की इमारत नहीं बनी जिसके कारण कुछ दबंग इस विद्यालय को हटा रहे हैं,इसकी सुचना मुख्य मंत्री को दी थी लेकिन इसकी कोई कार्यवाही नहीं हुई।इस विद्यालय में 3 सरकारी शिक्षक हैं और 270 छात्र-छात्राएं हैं,बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है इसलिए विद्यालय के सभी छात्र -छात्राओं और उनके अभिभावक और शिक्षक एवं जिला संयोजक के साथ जुलुस निकाला।उन्होंने विद्यालय की जमीन देने और छात्रों के अभिभावकों पर हुए मुकदमें को वापस लेने की बात कही है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के चम्पारण ज़िले से डी.आनंद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मलेरिया एक खतरनाक बीमारी है।गर्मियों के मौसम में मच्छरों काफी बढ़ जाता है और इन्ही मच्छरों के काटने से यह बीमारी फैलती है। मलेरिया से बचने के लिए हमें सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करना चाहिए। और बंद कमरे में कभी भी मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अपने आस-पास की नालियों में मिटटी का तेल या किरोसिन तेल को समय समय पर डालना चाहिए। शहरी क्षेत्र या ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने ब्लॉक के अधिकारी से मिलकर अपने मुहल्ले में कीटनाशक का छिड़काव जरूर करवाएँ। अपने आस- के कूड़ो की सफाई करके हम इस बीमारी से आसानी से बच सकते है
पूर्वी चम्पारण के वाल्मीकि नगर से डी आनंद जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की 17 अप्रैल 2017 आज भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन की पुण्य तिथि है.इस अवसर पर दैनिक चलंत दरिद्रनारायण भोज का आयोजन किया जा रहा है।चलंत दरिद्रनारायण भोज के तहत इंडोनेपाल सीमा पर घूम -घूमकर असहायों ,दिव्यांगों को व मानसिक विकलांगों को भोजन कराया जा रहा है।डी आनंद जी आज के युवाओ को सन्देश देना चाहते है की हर दिन किसी न किसी महत्वपूर्ण वयक्ति का जन्मदिन या पुण्यतिथि है उनके इस दिन को हम यादगार बनाये कुछ ऐसा काम करे जिससे हमारे देश का नाम रौशन हो।
