बिहार राज्य के चम्पारण ज़िले से डी.आनंद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मलेरिया एक खतरनाक बीमारी है।गर्मियों के मौसम में मच्छरों काफी बढ़ जाता है और इन्ही मच्छरों के काटने से यह बीमारी फैलती है। मलेरिया से बचने के लिए हमें सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करना चाहिए। और बंद कमरे में कभी भी मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अपने आस-पास की नालियों में मिटटी का तेल या किरोसिन तेल को समय समय पर डालना चाहिए। शहरी क्षेत्र या ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने ब्लॉक के अधिकारी से मिलकर अपने मुहल्ले में कीटनाशक का छिड़काव जरूर करवाएँ। अपने आस- के कूड़ो की सफाई करके हम इस बीमारी से आसानी से बच सकते है
