पूर्वी चम्पारण के वाल्मीकि नगर से डी आनंद जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की 17 अप्रैल 2017 आज भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन की पुण्य तिथि है.इस अवसर पर दैनिक चलंत दरिद्रनारायण भोज का आयोजन किया जा रहा है।चलंत दरिद्रनारायण भोज के तहत इंडोनेपाल सीमा पर घूम -घूमकर असहायों ,दिव्यांगों को व मानसिक विकलांगों को भोजन कराया जा रहा है।डी आनंद जी आज के युवाओ को सन्देश देना चाहते है की हर दिन किसी न किसी महत्वपूर्ण वयक्ति का जन्मदिन या पुण्यतिथि है उनके इस दिन को हम यादगार बनाये कुछ ऐसा काम करे जिससे हमारे देश का नाम रौशन हो।
