बिहार राज्य के पश्चिमी चम्पारण जिले से अमित कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दी की प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने मैनाटांड प्रखंड के मुख्यालय के मुख्य द्वार पर अपना विद्यालय बनाया और दो घंटे कक्षा भी चलायी, जिससे यातायात बाधित रही घंटो जाम लगा रहा।जानकारी के अनुसार 17 वर्ष से झोपड़ी में चलते आ रहे इस विद्यालय की आज तक पक्की इमारत नहीं बनी जिसके कारण कुछ दबंग इस विद्यालय को हटा रहे हैं,इसकी सुचना मुख्य मंत्री को दी थी लेकिन इसकी कोई कार्यवाही नहीं हुई।इस विद्यालय में 3 सरकारी शिक्षक हैं और 270 छात्र-छात्राएं हैं,बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है इसलिए विद्यालय के सभी छात्र -छात्राओं और उनके अभिभावक और शिक्षक एवं जिला संयोजक के साथ जुलुस निकाला।उन्होंने विद्यालय की जमीन देने और छात्रों के अभिभावकों पर हुए मुकदमें को वापस लेने की बात कही है।
