Transcript Unavailable.

बिहार के पूर्वी चम्पारण से रविशंकर कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि थाना छेत्र के रामपुर खजौलिया में बैठक के दौरान तेतरिया प्रखंड के जनता दल यूनाइटेड सुजीत कुमार सिंह द्वारा पंचायत रामपुर खजौलिया का पंचायत अध्यक्ष बनाया गया।जानकारी के अनुसार रविवार को रामपुर खजौलिया को पंचायत अध्यक्ष के लिए रामपुकार गिरी को पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वही रामपुकार गिरी जी को अध्यक्ष बनने पर सैकड़ों लोगों ने बधाइयाँ दी।

वाल्मीकिनगर , पश्चिम चम्पारण ,बिहार से डी आनंद जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि बिहार के विभिन्न जगहों पर अवैध रूप से नीजि अस्पतालों एवं क्लीनिकों का संचालन किया जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि अवैध रूप से संचालित नीजि अस्पतालों एवं क्लीनिकों में वैसे लोग कार्यरत होते हैं ,जिन्हें सही से इंजेक्शन तक मरीजों को लगाने नहीं आता है। इस तरह से नीजि अस्पतालों एवं क्लीनिकों में सिर्फ गरीब और अशिक्षित ग्रामीणों को लूटने का काम किया जाता है।वे बताते हैं कि, बात सिर्फ यहीं तक ख़त्म नहीं हो जाती बल्कि नीजि अस्पतालों एवं क्लीनिकों का मनोबल इतनी बढ़ गई है कि वे बेवजह मरीजों का ऑपरेशन कर न सिर्फ लोगों से पैसा लूटा जाता है बल्कि लोगों की जान भी जोखिम में डाल देते हैं। वे कहते हैं कि सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग राज्य में संचालित ऐसे निजी अस्पतालों की गहराई से जाँच करें और उनपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें ताकि नीजि अस्पतालों , क्लीनिकों एवं उसमे कार्यरत फर्जी डॉक्टरों का पोल खुल सके। साथ ही जो शिक्षित डॉक्टर्स हैं ,उन्हें स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने का मौका मिले। साथ ही सरकार को चाहिए कि वे सभी सरकारी अस्पतलों में स्वच्छता एवं सेवा की गुणवत्ता पर भी ध्यान दें ताकि सरकारी अस्पतालों पर लोगों की विश्वसनीयता कायम हो सके।

वाल्मीकिनगर , पश्चिम चम्पारण ,बिहार से डी आनंद जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि वाल्मीकिनगर क्षेत्र में बारिश होने से क्षेत्र वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली।लेकिन जहाँ एक ओर गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी ओर साँप -बिच्छू का भय भी लोगों में डाल दिया। चूँकि इस भीषण गर्मी में पानी आने से साँप एवं कीड़ेमकोड़े का निकलना भी शुरू हो हो जाता है, खास कर जंगली क्षेत्रों में। वे लोगों से कहते हैं कि जब अँधेरे में बाहर निकले ,तो साथ में टॉर्च ज़रूर लेकर निकले। साथ ही साँप एवं कीड़ेमकोड़े से बचने के लिए रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही उनका कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली की आँख मिचौली से लोग परेशान है। अत: सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरुरत है

बिहार राज्य के पश्चिम चम्पारण से डी आनंद मोबाइल वाणी के माध्यम से लोगो से गुज़ारिश करना चाहते है कि बढ़ती हुई इस गर्मी के मौसम में हमें अपने छत पर चिड़ियों को पानी पिने के लिए एक बर्तन में पानी अवश्य रखना चाहिए

बिहार राज्य के पश्चिम चम्पारण के वाल्मीकि नगर से पवन बिहारी शरण मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत-नेपाल स्थित सशत्र सीमा बल 21 वीं वाहिनी , बगहा द्वारा महुआटोला और चकदहवा में मुफ्त मानव चिकित्सक शिविर का आयोजन किया गया

पवन बिहारी शरण जी बिहार चम्पारण वाल्मीकि नगर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे शराब विरोधी अभियान के क्रम में शनिवार की रात पुलिस को गुप्त सुचना प्राप्त हुई। रहुवा टोला के मुसारी गावँ में नेपाल से लाकर शराब की एक बड़ी खेप रखी गई है। वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष ने पुलिस बल की कमी को देखते हुए लौकरिया थाना अध्यक्ष सुनील कुमार से सहयोग माँगा। मौके पर पहुंची लौकरिया पुलिस तथा वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष भगत लाल मंडल की नेतृत्व में एवं लौकरिया थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में जवानो ने गावँ में अभियान चलाया। जिसके कारण मुसारी गावँ निवासी राम प्रीत तथा नंदकिशोर के घर से 245 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस की आहट पर राम प्रीत तथा नंदकिशोर अँधेरे का फायदा उठाते हुए शराब की बोतल लेकर भागने में सफल रहे।

पश्चिमी चम्पारण जिले के वाल्मीकि नगर से पवन बिहारी जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि वाल्मीकि नगरअंतर्गत विजयपुर गांव में शनिवार की रात आई तेज आंधी के कारण 33 किलो वोल्ट एम्पियर का तार गिरने की वजह से बीती रात 8 बजे से ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। हालांकि विद्युतकर्मी बीती रात से ही युद्धस्तर पर विद्युत सेवा बहाल करने में जुटे हुए हैं। इस बाबत बिजली विभाग के कनिये अभियंता ने कहा कि शीघ्र ही ग्रामवासियों को बिजली सुविधा बहाल की जाएगी।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के पश्चिमी चम्पारण से शेषनाथ तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण 10 से ज्यादा गाँवों के लोग 1 सफ्ताह से अँधेरे में अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। कुछ दिनों पहले आई आँधी-पानी में परसौनी पंचायत के गौरीपुर गाँव के समीप चौक पर बिजली का तार टूट कर गिर गया और वो बिजली का तार नज़रुद्दीन मियाँ की गर्भवती गाय पर गिरा , जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार वहां पर बिजली का तार पहले से ही काफी निचे की और लटका हुआ था और बिजली के खम्बे भी दूर-दूर पर थे। साथ ही बिजली का तार खेतो के काफी निचे से गया था, जिससे खेती की भी दिखात आ रही थी।