पंचायत उपचुनाव के अंतिम दिन चार ने किया नामांकन

दो किलो गंजा के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार प0 चम्पारण बेतिया - म0 मंजर आलम बेतिया जिला के नरकटियागंज स्थित शिकारपुर थाना क्षेत्र के चमुआ से एसएसबी के जवानों ने दो किलो गंजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ़्तार किया गया है । जानकारी के अनुसार सुक्ररवार की देर रात में चमुआ उच्च विद्यालय के पास रात्री गश्ती के दौरान एसएसबी के जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया । गिरफ्तारी के बाद तलासी में दो किलोग्राम गांजा, सैमसंग का एक मोबाइल फोन बरामद किया है । जिसकी कीमत बाजार मूल्य लाखों में आंकी गई है । गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रतन साह रामनगर थाना क्षेत्र के तौलाहा के रूप में हुई है । बरामद गंजा के साथ गिरफ्तार रतन साह को एसएसबी के जवानों ने शिकारपुर पुलिस को सौंपा है । शिकारपुर थानाधाध्य्क्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार रतन साह को न्यायिक हिरासत में शनिवार को बेतिया भेज दिया गया है ।

शिकार गंज थाना क्षेत्र के हरिहरा गांव के पोखर में एक अबोध बालक की डूबने से मौत हो गई है।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जनवरी माह का आवंटित खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण नहीं करने वाले अनुमंडल के 70 डीलरों से पकरीदयाल एसडीओ ने स्पष्टीकरण पूछा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मधुबन क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिले इस दिशा में काम चल रहा है। उक्त बातें सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने मधुबन के संत रविदास चौक पर बने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत ₹235000 की लागत से बने सामुदायिक चबूतरा के उद्घाटन के दौरान कहीं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  

पताही प्रखंड के अंचल कार्यालय परिसर में बलुआ जुल्फिकार बाद पंचायत के दर्जनों लोग वर्ष 2019 में बाढ़ राहत राशि वितरण में गड़बड़ी को लेकर बुधवार को आमरण अनशन पर बैठे हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मेहसी प्रखंड में अवैध ढंग से रेलवे टिकट काटने में मेहसी स्टेट बैक चौकी से नितिन साइबर कैफे में बुधवार को रेलवे पुलिस ने छापा मारी कर कैफे मालिक को गिरफ्तार किया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मेहसी प्रखंड के देवाइत पर्सनिक गांव में रविवार को रविदास मंदिर में रविदास जयंती मनाई गई। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

एसबीआई एटीएम के सेफ को काटने का असफल प्रयास किये जाने एवं इसी थाना क्षेत्र के मंजन सपरा थाना गांव निवासी राजेंद्र पंडित के घर में चोर द्वारा सेंध मार कर दस हजार के सामान की चोरी किये जाने की घटना घटी है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सुगौली जदयू कार्यालय में शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश झा के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रामगढ़वा में 15 फरवरी को होने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्री झा ने उक्त कार्यक्रम में सभी बूथ अध्यक्ष व सचिव, प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्य, क्रियाशील सदस्य को प्रशिक्षण में भाग लेने का अपील किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।