सुगौली जदयू कार्यालय में शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश झा के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रामगढ़वा में 15 फरवरी को होने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्री झा ने उक्त कार्यक्रम में सभी बूथ अध्यक्ष व सचिव, प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्य, क्रियाशील सदस्य को प्रशिक्षण में भाग लेने का अपील किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
