दो किलो गंजा के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार प0 चम्पारण बेतिया - म0 मंजर आलम बेतिया जिला के नरकटियागंज स्थित शिकारपुर थाना क्षेत्र के चमुआ से एसएसबी के जवानों ने दो किलो गंजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ़्तार किया गया है । जानकारी के अनुसार सुक्ररवार की देर रात में चमुआ उच्च विद्यालय के पास रात्री गश्ती के दौरान एसएसबी के जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया । गिरफ्तारी के बाद तलासी में दो किलोग्राम गांजा, सैमसंग का एक मोबाइल फोन बरामद किया है । जिसकी कीमत बाजार मूल्य लाखों में आंकी गई है । गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रतन साह रामनगर थाना क्षेत्र के तौलाहा के रूप में हुई है । बरामद गंजा के साथ गिरफ्तार रतन साह को एसएसबी के जवानों ने शिकारपुर पुलिस को सौंपा है । शिकारपुर थानाधाध्य्क्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार रतन साह को न्यायिक हिरासत में शनिवार को बेतिया भेज दिया गया है ।
