*ब्रेकिंग-दिनांक 29/11/2021--------------पंचायत आम निर्वाचन के नवें चरण के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीतामढ़ी के परिहार प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवम उत्सव के वातावरण में मतदान जारी। सीतामढ़ी से दीपक पटेल की रिपोर्ट जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक क्षेत्र का भ्रमण कर मतदान केंद्र का ले रहे है जायजा। सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सघन वाहन जाँच चलाई जा रही है। बिना अनुमति प्राप्त किये कई वाहन जब्त। सुबह 01 बजे तक परिहार में 44 प्रतिशत* *मतदान हो चुका** *है। महिला मतदाताओ में भारी उत्साह। सुबह 01 बजे तक 48 % प्रतिशत महिला मतदाताओ ने मतदान किया है, वही 40 प्रतिशत पुरूष मतदाता ने मतदान किया है।* । *वरीय* *अधिकारी सुबह से ही मतदान* *केंद्रों का ले रहे है* *जायजा। ।।--डीपीआरओ।*
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुपी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक पटेल ने अशोक व्यास से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि जिस माँ के गर्भ से लड़का जन्म लेता है उसी माँ के गर्भ से लड़की जन्म लेती है। तो दोनों का अधिकार बराबर है इसलिए दोनों को सामान शिक्षा मिलना चाहिए था। अगर लड़की नहीं होगी तो बेटी बहु कहाँ से ले आ पाएंगे। लड़का और लड़की का अधिकार बराबर है इसलिए दोनों को पढ़ाना चाहिए। लड़का और लड़की दोनों को बचाना चाहिए। बहुत से लोग ऐसे हैं जो दवा और सुई दे कर के गर्भ में मार देते हैं। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दिन दहाड़े दो लाख की लूट
जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अंतर विभागीय बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें एवं इस संबंध में अपने उत्तरदायित्व का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जानकारी ही बचाव है ,इसलिये इसके बचाव को लेकर लोगो तक जानकारी पहुचाये।उन्होंने कहा कि माइग्रेंट लेबर ,ट्रक ड्राइवर आदि को के बीच व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। उन्होंने शिक्षा ,विभाग नेहरू युवा केंद्र,पंचायती राज विभाग ,पुलिस विभाग आदि अन्य विभागों में इस संबंध में वर्कशॉप आयोजन करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सेक्स वर्करों को चिन्हित कर उनके आर्थिक स्वालंबन को लेकर विस्तृत कार्य योजना बनाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शत प्रतिशत पात्र बच्चों को चिन्हित कर उन्हें परवरिश योजना का लाभ दिलाना सुरक्षित करें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जिले में जितने भी ब्लड बैंक संचालित हैं उनकी जांच कर तीन दिनों के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज दिनांक 18/11/21 को चाइल्ड लाइन सब सेन्टर रीगा के द्वारा दोस्ती कार्यक्रम के पांचवे दिन बैरगीनीया SSB कैम्प मे बच्चो से दोस्ती बैंड बन्धवा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमे SSB 20 वी बैरगीनीया कैम्प के अधिकारी संतोष सर,एंव सोनिया कुमारी और पुलिस बल उपस्थित थे।जिनके बिच चाइल्ड लाइन के टीम लीडर शिव पूजन कुमार ने बाल सुरक्षा, बाल मजदूरी, मानव तस्करी जैसे गम्भीर समस्याओ पर सभी लोगो के साथ चर्चा किये। साथ ही साथ इंडो नेपाल सीमा से पलायन बाल श्रमिक पर अधिक ध्यान दिया जाए। जिसमे टीम सदस्य विष्णुदेव राउत श्याम किशोर,गनिपत महतो मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
