बिहार राज्य के पूर्वी चम्पारण ज़िला के ग्राम मरदहा से मंजीत पासवान , मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उनके पंचायत में सभी लोगों को समय से राशन की प्राप्ति हो जाती है।सभी लोग सरकार की योजना का लाभ उठा रहे है। सभी लोग बहुत खुश है जिसके लिए वो सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं। साथ ही कह रहे है कि जो व्यक्ति अपना राशन कार्ड नहीं बनवाये है वो जल्द से जल्द बनवा लें।
पुरनहिया युवा कार्यक्रम शिवहर के तत्वधान में मंगलवार को बसंतपट्टी गांव में युवा विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता शोभा देवी ने की वही NYV प्रियदर्शनी कुमारी एवं खुशनंदन कुमार ने संयुक्त रूप से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय कारणों और इसके साथ-साथ आत्मसम्मान की भावना को एकत्रित किए जाने और विशाल राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में शामिल किए जाने जिससे कि वह इस यादगार समय का अभिन्न हिस्सा बन सके। इस उद्देश्य के लिए एक छोटी सी टीम का गठन किया गया है इसकी केंद्रित गतिविधियों का समाज के सभी वर्गों के युवाओं को सहभागिता का आयोजन किया जाना और जो कि इसमें भविष्य में प्रत्येक स्तर पर होने वाले गतिविधि से भाग ले सके अपना योगदान दे सकें और इस संदेश का प्रचार प्रसार कर सके जैसे रक्तदान शिविर के आयोजन की सुविधा एवं सहभागिता स्वामी विवेकानंद जी की शिक्षा और दर्शन पर चर्चा। राष्ट्रीयता को प्रोत्साहन एकता समग्र विकास और व्यक्तित्व निर्माण के संदर्भ में युवाओं को भूमिका पर वाद विवाद और राष्ट्रीय और समाज से संबंधित विषयों पर युवाओं पर समूह गान एवं स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदान विषय पर युवाओं की सहभागिता से स्थानीय लोकगीत नुक्कड़ नाटक ड्रामा आदि का आयोजन किया जाना पर प्रकाश डाला युवाओं के बीच और पंचायती राज स्वतंत्रता संग्राम में युवाओं की भूमिका राष्ट्र विकास सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। मौके पर निधि कुमारी, सुमन कुमारी, अमृता कुमारी, साक्षी कुमारी, संध्या कुमारी, रानी कुमारी ,पूनम कुमारी, बबली कुमारी ,रूपम कुमारी, भारती कुमारी ,सविता कुमारी सहित कई युवतियां मौजूद थी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शिवहर के बेटी शिवानी पटना में सम्मानित पुरनहिया । मैट्रिक परीक्षा में सुबे में नौवां स्थान प्राप्त करने वाली पुरनहिया प्रखंड की बेदौल बाज निवासी शिवानी को पटना में शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया है। मेघा दिवस पर ज्ञान भवन में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने शिवानी को लैपटॉप , प्रशस्ति पत्र, और ₹10000 देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर शिवहर की बेटी शिवानी की इस उपलब्धि पर जिले में हर्ष की लहर है ।शिवानी मूल रूप से शिवहर जिले के पुरनहिया प्रखंड के बसंत पट्टी बेदौल बाज भवन टोली की रहने वाली है । शिवानी के पिता डॉ शेष कुमार मिश्रा , अदौरी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष चिकित्सक और मां वंदना कुमारी गृहिणी है शिवानी की प्रारंभिक शिक्षा सीतामढ़ी जिले के डुमरा स्थित रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में हुई वर्तमान में सिमतुला आवासीय विद्यालय जमुई में अध्ययनरत है इस साल मैट्रिक परीक्षा सुबे में शिवानी ने 476 स्थान बनाया था।
शिवहर नेहरू युवा केंद्र शिवहर के तत्वधान में सोमवार को पुरनहिया गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हरेंद्र कुमार कुशवाहा ने किया। वही नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रियदर्शनी कुमारी, नंदनी कुमारी एवं खुशन्ंदन कुमार ने टिप्पणी करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 6 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक चलाया जाएगा। श्रीमती प्रियदर्शिनी कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण निष्क्रिय युवा क्लब को सक्रिय बनाना। व युवा सदस्यों में बढ़ोतरी करना एवं नए युवा क्लबों का गठन करना है साथ ही उन्होंने बताया कि इसके लिए टीम का चयन किया जाएगा जिन गांव में युवा क्लब नहीं है उन्हें गांव में 15 वर्ष से लेकर 29 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं को युवा मंडलों में जोड़ना और उनको देश के तरक्की के लिए भागीदारी बनाना सहित कई बिंदुओं पर टिप्पणी करते हुए युवाओं को ज्यादा से ज्यादा विकास कार्यक्रम में जोड़ने की बात कही ।मौके पर युवाओं एवं युवतियां ने उपस्थित हुए जिनमें नवीन कुमार, अमरजीत कुमार ,नितेश कुमार कुशवाहा, विकास कुमार, राहुल कुमार, नितेश कुमार , विवेक कुमार, शिवम कुमार ,अमित कुमार, सहित कई युवा मौजूद थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
मारपीट की घटना में हुई एफआईआर दर्ज।
चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
पुरनहिया थाना पुलिस ने बसंतपट्टी चौक से शनिवार की संध्या मे नशे की हालत मे दो नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है . जिसकी पहचान बेदौल आदम निवासी बाबुलाल पासवान व दोस्तिया निवासी संजय पासवान के रूप मे की गयी है . प्रभारी थानाध्यक्ष जयनाथ प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पुरनहिया शकुंतला वीरेंद्र सोशल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बसंतपट्टी चौक स्थित सनसाइन विद्यालय मे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया . शिविर में आधुनिक चिकित्सा पद्धति द्वारा जेनरल फिजिशियन डॉ रामकिशोर सिंह ने 125 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सीय परामर्श दिया . वहीं दंत चिकित्सक डॉ नूतन सिंह ने 90 मरीजों का दंत परीक्षण कर बेहतर स्वास्थ्य के लिए चिकित्सीय परामर्श दिया . शिविर मे टेंपरेचर जांच,ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर जांच की भी व्यवस्था की गयी थी . डॉ श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रतिमाह कम से कम तीन दिन मुफ्त चिकित्सीय सलाह मेरी संस्था द्वारा दिया जाता है . लोगों के विशेष आग्रह पर प्रतिमाह एक दिन प्रखंड क्षेत्र में चिकित्सीय सलाह देने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा . शिविर में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप मे शंभू भगत,शुभम राज,सुमित कुमार राधेश्याम कुमार,नेहा कुमारी,ब्रजेश कुमार शामिल रहें . निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के सफल संचालन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा,मंडल अध्यक्ष शिवलला सिंह,जिला कार्यसमिति सुनील सिंह राणा का सराहनीय योगदान रहा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सुगौली। सूगौली पुलिस ने सफारी गाड़ी पर लदी 1035 बोतल विदेशी शराब किया बरामद।
घर घर दारू पहुंचाने वाले पर जिला प्रशासन की कड़ी नज़र पकड़े जाने पर होगी सीधा जेल सीतामढ़ी से दीपक पटेल की रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव श्री केके पाठक ने प्रमंडल स्तरीय बैठक में मद्य निषेध विभाग के कार्यों की समीक्षा की* अपर मुख्य सचिव मधनिषेध,निबंधन एवं उत्पाद विभाग श्री के के पाठक आज मुजफ्फरपुर पहुंचे।समाहरणालय सभाकक्ष में मद्य निषेध को लेकर प्रमंडल स्तरीय बैठक में उन्होंने सीतामढ़ी सहित प्रमंडल के सभी जिलों की मधनिषेध की विस्तृत समीक्षा किया। उक्त बैठक प्रमंडलीय आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने प्रमंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारियों ,पुलिस अधीक्षक, उत्पाद अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कि शराबबंदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसलिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ सतर्क होकर शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करें। वर्तमान स्थिति में और भी गंभीरता तथा सख्ती से कार्य करने की जरूरत है ताकि शराब के अवैध व्यापार में शामिल तत्वों के मंसूबों को ध्वस्त किया जा सके। उनके द्वारा मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र सहित प्रमंडल के अन्य शहरी क्षेत्रों में होम डिलीवरी के नेटवर्क को ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया। कहा कि होम डिलीवरी न होने पाए इस बाबत प्रभावी कदम उठाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी में किसी भी स्तर पर शामिल लोगों को बख्शा नही जाएगा। साथ ही कहा कि अवैध देशी शराब के निर्माण को रोकने के लिए लगातार /प्रभावी छापामारी/गश्ती करना सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही पर संबंधित पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। 16 दिसंबर के बाद विभिन्न जिलों में की गई छापेमारी की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि छापेमारी की संख्या में अपेक्षित वृद्धि करना सुनिश्चित किया जाए।। साथ ही कॉल सेंटर में जिलों से संबंधित जो कंप्लेन एवं सूचनाएं प्राप्त होती हैं आधे घंटे के अंदर उस पर रिस्पांस लेना सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लिया जाए। सभी जिले 24 घण्टे रिवर पेट्रोलिंग करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अपर मुख्य सचिव ने बताया कि नदियों एवं नदियों के किनारे ड्रोन के माध्यम से भी पेट्रोलिंग की जाएगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी जिलाधिकारी सप्ताहिक रूप से उत्पाद विभाग की समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने उत्पाद विभाग के सभी पदाधिकारियों को विशेष तौर पर निर्देशित करते हुए हिदायत भी दी कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की दिशा में पूरी इमानदारी और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। सीतामढ़ी जिले से संबंधित समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ,वरीय पुलिस अधीक्षक और उत्पाद अधीक्षक के द्वारा बिंदुवार जानकारी अपर मुख्य सचिव महोदय को उपलब्ध कराई गई। नेपाल से सटे सभी जिले को निर्देशित करते हुए विशेष निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि नेपाल से लगे बॉर्डर को हर हाल में सील करना सुनिश्चित किया जाए। एसएसबी के साथ मीटिंग करें एवं उनके साथ समन्वय स्थापित करते हुए इस दिशा में प्रभावी कार्य करना सुनिश्चित करें। शराबबंदी कानून के तहत गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के ऊपर प्रभावी ढंग से कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। शराबबंदी कानून के तहत जप्त वाहनों की नीलामी नियम पूर्वक तेजी से करने का निर्देश दिया गया। फरार अभियुक्तों की कुर्की जब्ती की जाए। साथ ही जब शराब का विनिष्टिकरण की प्रक्रिया में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया। आज के बैठक में अपर मुख्य सचिव के द्वारा सूचना तंत्र को और विकसित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जनमानस का सहयोग लेने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से शराबबंदी के समर्थन में सकारात्मक माहौल बनाना सुनिश्चित करें। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की भी आवश्यकता है।सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत व्यक्तियों को रोजगार मुहैया कराने में दिए जाने वाली सहयोग राशि पर उन्होंने विस्तृत विचार विमर्श किया और निर्देशित किया कि सतत जीविकोपार्जन योजना को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना सुनिश्चित किया जाए ।इसके लिए फंड की कोई कमी नहीं है।
