Transcript Unavailable.

मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 102 राजपुर में टीकाकरण के लिए लोगों को बुला लिया गया एनएम पूनम देवी आशा अमीता कुमारी मौजूद रही लेकिन दवा के अभाव में ऑपरेटर के अभाव में टीकाकरण नहीं हो सका

पंचायत आम निर्वाचन सातवें चरण के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीतामढ़ी के बैरगनिया, परसौनी एवं सुरसंड के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवम उत्सव के वातावरण में मतदान जारी। जिलाधिकारी स्वयं नियंत्रण कक्ष से पल-पल की गतिविधियों की ले रहे है जानकारी। सुबह 09 बजे तक बैरगनिया 09%, परसौनी में 10 % एवं सुरसंड में 09% प्रतिशत मतदान हो चुका है। महिला मतदाताओ में भारी उत्साह। सुबह 9 बजे तक बैरगनिया 10%, परसौनी 11% एवं सुरसंड 10 % प्रतिशत महिला मतदाताओ ने मतदान किया है, वही बैरगनिया में 09%, परसौनी में 09% एवं सुरसंड 09% प्रतिशत पुरूष मतदाता ने मतदान किया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मेजरगंज प्रखंड बसबिट्टा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी राघवेंद्र कुमार सिंह भारी मतों से विजयी हुए घोषित

बिहार विभूति स्वर्गीय सीताराम सिंह का 73वीं जयंती मनया गया

जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवीन चंद्र झा द्वारा समाहरणालय परिसर, मोतिहारी से भारत नेपाल मैत्री मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विदित हो कि 75 वीं आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत भारतीय दूतावास काठमांडू तथा रॉयल एनफील्ड के द्वारा पशुपतिनाथ से काशी विश्वनाथ तक मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन दिनांक 11 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक निर्धारित है। बापू की धरती पूर्वी चंपारण, मोतिहारी में जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी मोटरसाइकिल चालकों का फूल का माला पहनाकर किया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कुछ स्टेशनों के प्लेटफॉर्म टिकट 19 नवम्बर तक मिलेगा 10 के बदले 50 रुपये में

पश्चमी चंपारण जिला के प्रत्येक घाटो पर महान छठ पर्व मे लोगो का उत्साह देखने को मिला। आज सुबह से ही छठ के समान खरीदने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। आज डूबते हुए सूर्य देव का अर्घ दिया गया। शर्धालु छठ बर्ती सुबह से ही माता छठी मईया के प्रसाद बनाने में ब्यस्त दिखे। विभिन्न पंचायतों के मुखिया के द्वारा जैसे बस्वरिया, हरदी नदवा ,पतिलार के द्वारा अपने अपने क्षेत्र के छठ घाटो का दौरा किया। ऐवाम लोगो के समस्या से अवगत हुए। एवम् लोगो से आशीर्वाद लिए। आस्था का महान छठ पर्व कल सुबह उगते हुए सुर्य देव के अर्घ के साथ ही संपन हो जायेगा। छठ घाटो पर साफ सफाई ऐवाम भरपूर सजावट देखने को मिला। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पताही प्रखंड क्षेत्र में महापर्व छठ के चार दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन खरना धूमधाम से मनाया गया। व्रती महिलाओं ने गुड़ व चावल की खीर बनाई। खरना मन की शुद्धि का त्योहार माना जाता है। जहां नहाय-खाय को तन की शुद्धि का प्रतीक माना जाता है, वहीं खरना भी साफ-सफाई और मन की शुद्धि का प्रतीक है। मिट्टी के चूल्हे पर खीर और सादी रोटी बनाई गई। सात्विक भोजन प्रसाद लेने के बाद व्रती महिलाओं का व्रत शुरू हो गया। संतान प्राप्ति व संतान के सुख समृद्धि के लिए किए जाने वाले इस व्रत में व्रती महिलाएं दो दिन तक जमीन पर ही सोएंगी

पंचायत आम निर्वाचन छठे चरण के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीतामढ़ी के बेलसंड एवं मेजरगंज के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवम उत्सव के वातावरण में मतदान जारी। जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव एवम पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय स्वयं मतदान केंद्रों का कर रहे है,निरीक्षण। पल-पल की गतिविधियों पर रख रहे है कड़ी नजर। राज्य निर्वाचन आयोग से प्रतिनियुक्त प्रेक्षक भी क्षेत्रभ्रमण कर मतदान केंद्रों का ले रहे है जायजा।बायोमेट्रिक सिस्टम से फर्जी वोटरों पर कड़ी नजर। 3 बजे अपराह्न तक बेलसंड में 50.48%वही मेजरगंज में 54.5% प्रतिशत मतदान हो चुका है। महिला मतदाताओ में भारी उत्साह। अपराह्न 3 बजे तक बेलसंड में 59.96 %, एवम मेजरगंज में 61% प्रतिशत महिला मतदाताओ ने मतदान किया है,वही बेलसंड में 44% एवम मेजरगंज में 48 % प्रतिशत पुरूष मतदाता ने मतदान किया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।