पिपराकोठी के डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में 7 दिसम्बर को आयोजित होने वाले दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेने आ रहे उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर हो रहे तैयारियों का डीएम एवं एसपी ने जायजा लिया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य से राजू मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि पूर्वी चम्पारण ज़िला के पिपराकोठी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सैकड़ों बाइक सवारों की संख्या में एनएच पर रैली निकाल रही ज़िला परिषद् की महिला प्रत्याशी को डीएम ने गिरफ्तार कर लिया।
बिहार राज्य से दीपक मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि ब्रेकिंग--समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ्य भारत योजना के उद्घाटन समारोह में माननीय जनप्रतिनिधियों सहित डीएम-एसपी एवम अधिकारियों ने वर्चुअली माध्यम से बाग़ लिया
बिहार राज्य से राजू मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही कह रहे है कि इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गाँधी संग्राहलवाये पूर्वी चम्पारण के सचिव सः पूर्व मंत्री ब्रिज बिहारी बाबू एवं विशेष अतिथि पंडित राज कुमार शुखला उपस्थित रहें
*कल 22अक्टूबर 2021 शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोसाईपुर स्थित मतगणना केंद्र पर होगी डुमरा पंचायत निर्वाचन के मतों की गिनती।* *सफल, सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से मतों की गिनती की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केंद्र का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा एवम प्रतिनियुक्त पदाधिकारियो को किया संयुक्त रूप से संबोधित।-------राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अलोक में प्रत्याशी, उनके अभिकर्ता सहित किसी को भी(वरीय अधिकारी को छोड़कर) मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नही दी जाएगी।------------सुबह 7 बजे से प्रत्याशी एवम अभिकर्ता को मतगणना केंद्र में प्रवेश की होगी अनुमति ।।* *थ्री लेयर टाइट सिक्युरिटी व्यवस्था एवं सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में होगी मतों की गिनती।* *पर्याप्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की हुई तैनाती।* *मतगणना केन्द्र पर पेयजल ,शौचालय, चिकित्सा दल, मीडिया सेंटर, यातायात व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष, साफ सफाई सैनिटाइजेशन सहित की हुई विविध व्यवस्था।* *सुचारू,पारदर्शी मतगणना कार्य को लेकर सभी मतगणना कक्ष के लिए वरीय पदाधिकारी की की गई प्रतिनियुक्ति।।* * *मतगणना केंद्र पर तैनात तमाम अधिकारी एवं कर्मी करेंगे कोविड प्रोटोकॉल का पालन।* सीतामढ़ी से दीपक पटेल की रिपोर्ट *जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को आयोग के दिशा निर्देश एवं मानक के अनुरूप जवाबदेही से कार्य करने का दिया निर्देश। .............मतगणना केंद्र के आप-पास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू।----------विजय जुलूस निकालने पर सख्त प्रतिबंध।* ---------------------------------------- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोसाईपुर स्थित बज्रगृह सह मतगणना केंद्र का भ्रमण कर प्रशासनिक तैयारी का जायजा लिया , एवम चल रही तैयारियो को अंतिम रूप दिया। डीएम-एसपी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो को संयुक्त रूप से संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी एवम कर्मी हर हाल में ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँच जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी एवम उनके अभिकर्ता को सुबह 7 बजे से मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में प्रत्याशी ,उनके अभिकर्ता सहित किसी को भी (वरीय अधिकारी को छोड़कर)मतगणना केंद्र में मोबाइल ले जाने की अनुमति नही दी जाएगी। जिलाधिकारी ने 22 अक्टूबर को होने वाले मतों की गिनती के संबंध में की जा रही प्रशासनिक तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना केंद्र पर प्रखंडवार आवंटित स्थल तथा वहां पर अब तक की गई तैयारी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परिसर की साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन का नियमित कार्य संचालित करने तथा सेंटर पर थर्मल स्कैनिंग हैंड सैनिटाइज करने तथा मास्क का प्रयोग सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सेंटर पर प्रत्येक व्यक्ति को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक है। मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है। इसके तहत जिला पुलिस बल के जवान तीन लेयर में सेंटर के भीतर एवं बाहर की सुरक्षा की व्यवस्था देखेंगे। जगह जगह पर सीसीटीवी अधिष्ठापित किए गए हैं तथा वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था की गई है। अनाधिकृत व्यक्तियों के केंद्र के भीतर प्रवेश पर रोक लगाया गया है। मतगणना केंद्र पर जाने हेतु पास की व्यवस्था की गई है। परिसर के भीतर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं जिसके द्वारा सभी कार्यों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना केंद्र पर पेयजल, शौचालय साफ सफाई बिजली आपूर्ति, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। साथ ही आवश्यक स्थलों को चिन्हित कर बैरीकेडिंग करने का निर्देश दिया गया है। प्रखंडवार पंचायत निर्वाचन क्षेत्र हेतु मतगणना केंद्र अलग- अलग स्थान पर बनाया गया है। प्रशासनिक भवन सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवम महिला एवं पुरुष छात्रावास भवन सीतामढ़ी इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी में मतगणना स्थल बनाया गया है मतगणना 22 अक्टुबर शुक्रवार को होगी। निर्वाचि पदाधिकारी के देखरेख में मतगणना का कार्य होगा। मतों की गणना के लिए प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक-एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक-एक मतगणना सहायक तथा एक-एक गणना माइक्रो प्रेक्षक भी नियुक्त रहेंगे ,इसके अतिरिक्त सभी हॉल में ए आर ओ के टेबल पर दो दो एडिशनल काउंटिंग स्टाफ भी नियुक्त रहेंगे।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रेक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता ,निर्वाचित पदाधिकारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ सभी पदाधिकारियों के सरकारी वाहन के पार्किंग की व्यवस्था कॉलेज परिसर के अंदर की गई है। कॉलेज परिसर के बाहर सड़क पर प्रतिनियुक्त बल का दायित्व होगा कि उक्त अधिकारियों के वाहनों को चिन्हित स्थल पर पार्किंग कराएंगे। कॉलेज परिसर में मात्र उन्हीं वाहनों को प्रवेश करने दिया जाएगा जिनके वाहन पर प्रशासन द्वारा निर्गत वाहन प्रवेश पास चिपका हो। अनुमंडल पदाधिकारी सीतामढ़ी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सीतामढ़ी को यह दायित्व दिया गया है कि यातायात व्यवस्था कि सतत पर्यवेक्षण करेगे। सिविल सर्जन सीतामढ़ी को निर्देश दिया गया है कि मतगणना कार्य की समाप्ति तक सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी डुमरा में मेडिकल टीम को सभी आवश्यक दवा के साथ प्रतिनियुक्ति करेंगे। मतगणना परिसर में धुम्रपान, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट, माचिस एवं अन्य पेय पदार्थ आदि वर्जित रहेगा साथ ही मतगणना परिसर में सेलफोन, मोबाइल, वॉकी टॉकी , एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री वर्जित रहेगा। अभ्यर्थी, चुनाव अभिकर्ता एवं गणन अभिकर्ता हेतु मतगणना केंद्र पर अलग से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। मतगणना अभिकर्तागण निर्दिष्ट बैरिकेडिंग मार्ग से संबंधित मतगणना हॉल में प्रवेश करेंगे।सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोसाईपुर डुमरा के परिसर में मीडिया केंद्र का निर्माण किया गया है जहां मीडिया कर्मियों को बैठने की व्यवस्था की गई है। कोई भी पत्रकार मोबाइल कैमरा आदि लेकर मतगणना कक्ष का भ्रमण नहीं करेंगे। पत्रकारों के मोबाइल एवं कैमरा आदि सुरक्षित रूप से मीडिया केंद्र में ही रखा जाएगा। गौरतलब हो कि जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है,साथ ही धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू है,अतः कोई भी विजयी अभ्यर्थी द्वारा किसी भी परिस्थिति में विजय जुलूस नही निकाला जाएगा। == ================= *बदलकर अपना व्यवहार ,करो* *कोरोनो पर वार*
सुप्पी प्रखंड में कुल 11 कैम्प लगाकर टीका का दूसरा डोज पर विशेष पहल किया जा रहा है इसकी जानकारी सुप्पी प्रखंड के हॉस्पिटल प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने दिया है
ना बस पड़ाव है ना ट्रेन की ठहराव है वहां हो रही है एयरपोर्ट की मांग। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रीगा में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह,रीगा मिल चौक स्थित दुर्गा पूजा समिति द्वारा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन,आयोजन में स्थानीय विधायक मोतीलाल प्रसाद एवं भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संजीव चौधरी,रीगा पीएचसी प्रभारी उदय भानु सिंह , चंदेश्वर पूर्वे,बीरेंदर प्रसाद,पूर्व मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद,चंदन प्रसाद, भूपेश कुमार, समेत कई लोगो ने किया शिरकत,स्थानीय पत्रकार विनय कुमार झा ,अभय सिंह,मोहन सिंह,सुमित कुमार, आंनद झा, रमन कुमार, को किया गया शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित।।*
शिवहर पुरनहिया नामांकन के पहले दिन 123 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा
शिवहर पुरनहिया नामांकन के दूसरे दिन 192 मेल अभ्यर्थी ने भरा पर्चा
