बरसात में शहर के करीब एक दर्जन गली-मोहल्ले की सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। लोगों के घरों तक में बारिश का पानी फैल जाता है।जमला रोड समेत कुछ मोहल्ले में अभी भी जलजमाव की स्थिति है।नगर निगम द्वारा नाले की उड़ाही का कार्य प्रतिवर्ष कराया जाता है। लेकिन ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त होने से जलजमाव की समस्या से लोगों को प्रत्येक वर्ष जूझना पड़ता अभियान चलाकर विभिन्न मोहल्ले में जलजमाव की समस्या व लोगों की परेशानी को उभारने का प्रयास किया है। जिसके बाद नालों की उड़ाही कार्य में तेजी आयी। कई जगह कच्चे नाले का निर्माण कर तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था की गयी। वाट्सएप संवाद कार्यक्रम में विधायक, मेयर,उपमेयर व सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखे।नगर विधायक प्रमोद कुमार ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने खुद से प्रधान सचिव व डीएम को अवगत कराते हुए समस्या के निराकरण करने को कहा है। वे आगे भी समस्या के समाधान के लिए पहल करते रहेंगे।मेयर प्रीति कुमार ने कहा कि मास्टर प्लान का प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजा जाएगा।इस दिशा में कदम उठाये जायेंगे।

शहरी क्षेत्र के लिए सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना जल्द ही मूर्त्तरूप लेगी। इस परियोजना के लिए करीब 149 करोड़ रुपये का डीपीआर पटना मुख्यालय भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति करते हुए टेंडर भी कर दिया गया है। इस परियोजना के तहत शहर के चार स्थलों पर एसटीपी लगाए जाएंगे। इसमें धनौती नदी स्थित बैलखाना, मोतीझील स्थित मलंग घाट, मोतीझील स्थित अनाथालय के पास व छतौनी बस स्टैंड के पीछे कररिया मन के पास एसटीपी लगाने के लिए भूमि चयनित किया गया है। इस परियोजना के तहत घरों के किचेन व शौचालय से निकलनेवाले गंदा पानी को नाला के जरिए एसटीपी तक ले जाएगा। वहां पानी की सफाई कर संबंधित नदी व झील में गिराया जाएगा। इस परियोजना के तहत कार्य शुरू होने की उम्मीद है हाइड्रोलिक ट्रैक्टर टेलर, हाईड्रोलिक टीपर व पॉकलेन मशीन की होगी खरीदमोतिहारी नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति के द्वारा शहर में स्वच्छता कार्य के लिए सफाई उपकरण व वाहन की खरीद का निर्णय लिया गया। इसमें, ट्रैक्टर हाईड्रोलिक टेलर के साथ दस, हाईड्रोलिक टीपर 20, स्कीड स्टीयर लोडर 4, मिनी पॉकलेन 1, बड़ा पॉकलेन 1, हैंड ट्रॉली 400 पीस जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय करने को लेकर स्वीकृति दी गयी। इससे शहर में नाले की उड़ाही व सफाई कार्य में तेजी आएगी।

जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी है। हीट वेब चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा । पछिया हवा की तेज रफ्तार व कड़ी धूप से दोपहर में घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। शरीर झुलसा देनेवाली हीट वेब के कारण लोग खासे परेशान रहे। लोग सिर पर गमछा व तौलिया ओढ़कर बाहर निकलने को विवश हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बुधवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से उपर पहुंच गया था। आरओ व नल का पानी भी हो रहा गर्मभीषण गर्मी का ऐसा प्रकोप रहा कि आरओ वाटर व नल का जल भी गर्म हो जा रहा है। जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। शीतल जल के लिए लोग फ्रीज का उपयोग कर रहे हैं।

बनकटवा प्रखण्ड क्षेत्र के अगरवा बॉर्डर पार कर घोड़ासहन की तरफ जा रहे एक बाइक सवार तस्कर को जितना पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। युवक बुधवार देर रात बाइक पर बोरे में 540 बोतल शराब लेकर जा रहा था। शक के आधार पर गस्ती पर निकली जितना पुलिस बाइक को रोका तस्कर शराब सहित बाइक को फेक कर भागने लगा। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक मनीष कुमार यादव जितना थाना क्षेत्र के अगरवा गांव का निवासी है

पताही थाना क्षेत्र की सरैया गोपाल पंचायत के भकुराहिया गांव में दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक भकुराहिया निवासी मोमिला साह (60) थे। जिनका गांव के ही दुखा बैठा से विवाद हो गया। जिसके बाद दुखा बैठा व उनके परिवार वालों ने जमकर मारपीट की गई, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पताही थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।

राज्य सरकार भूमिहीनों को उनकी पसंद व सहमति से जमीन खरीद कर देगी। रैयती भूमि क्रय करने के संबंध में सरकार ने अपनी नीति स्पष्ट कर दी है। इसको लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि वासहीनों को जमीन खरीद कर देने के पहले उनकी सहमति आवश्यक है। ऐसे में भूमि चयन के बाद अंचल अधिकारी व भूमि सुधार उप समाहर्ता स्वयं स्थल निरीक्षण करेंगे। यही नहीं वे संतुष्ट हो लेंगे कि वह जमीन वास योग्य है और वहां पहुंचने के लिए रास्ता उपलब्ध है। साथ ही भूमि विवाद रहित है। विभाग ने कहा है कि यदि कलस्टर में भूमि खरीदी जा रही हो तो उन्हें टोला मानकर योजनाओं का क्रियान्वयन करना है। नये टोले तक संपर्क सड़क योजना के अंतर्गत सड़क की व्यवस्था की जानी है। यही नहीं कलस्टर में आंतरिक आवागमन की व्यवस्था भी करनी है। सरकार का मानना है कि वासहीन लोगों की पसंद की जमीन देने से वे वहां मनोनुकूल ढंग से बस सकते हैं। यही नहीं भविष्य में वे इस योजना पर कोई सवाल भी खड़ा नहीं होगा।

सरकार ने सख्त रवैया अपना लिया है। अब इसमें किसी तरह की कोताही बरतने और गड़बड़ी करने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि इल योजना में गड़बड़ी करने वाले लोग पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने इसके लिए सभी जिलाधिकारियों के साथ-साथ सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और पीएम पोषण योजना से जुड़े सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों पत्र लिखा है। इन पर योजना की मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से पीएम पोषण योजना के तहत मध्याह्न भोजन में कभी सांप तो कभी छिपकली मिलने की शिकायतें मिली है। इससे स्कूली बच्चे लगातार बीमार भी पड़ रहे हैं। ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। इसको लेकर अपर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई है। कहा है कि बच्चों की सुरक्षा व योजना के हर हाल में स्वच्छतापूर्ण संचालन के लिए सरकार संकल्पित है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने इस योजना से जुड़े तंत्र को और चुस्त दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। अपर मुख्य सचिव ने जिला स्तर पर कमेटी गठित कर स्कूलों में मध्याह्न भोजन का नियमित निरीक्षण करने को कहा है। कहा कि यदि मध्याह्न भोजन की योजना में किसी तरह की गड़बड़ी या शिकायतें मिलती है तो उसकी तत्काल जांच होनी चाहिए। जांच के बाद दोषियों को चिह्नित करके नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिले में हीटवेब का कहर फिर तेज हो गया है। शरीर को झुलसा देनेवाली गर्मी पड़ने लगी है। भीषण गर्मी से बुधवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। जो इस साल पड़ रही गर्मी का सर्वाधिक रिकॉर्ड है। गर्मी का कहर ऐसा रहा कि सुबह 8 बजे से बाहर निकलना दुश्वार रहा। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पंखा और कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। गर्म हवा चलने से कहीं भी राहत नहीं मिलते देख लोग पेड़ की छांव की तलाश करते दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। विभाग के अनुसार तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। कड़ी धूप में निकलनेवाले लोग गमछा से सिर ढंककर निकल रहे हैं। दोपहर में तो सड़कों पर पैदल जानेवाले राहगीरों की संख्या में काफी कमी आयी है।

मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण छात्र योजना अंतर्गत बुधवार को 8 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल हेलमेट के साथ प्रदान की गई। इन लाभुकों में बनकटवा, ढाका, कल्याणपुर, फेनहरा, रामगढ़वा व तुरकौलिया के 1-1 व मधुबन प्रखंड के दो लाभुक शामिल हैं। प्रभारी सहायक निदेशक ममता झा के द्वारा लाभुकों को हरी झंडी दिखा विदा किया गया। इस योजना अंतर्गत जिले को 2022- 23 में 353 बैट्री चालित ट्राइसाइकिल आवंटित करने का लक्ष्य प्राप्त था। वितरण समारोह का आयोजन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग के द्वारा किया गया।

शहर के वार्ड 12 व 16 को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण जमला रोड में हो रहे जलजमाव से निजात दिलाने की पहल शुरू हो गयी है। इसके तहत, एनएच किनारे कच्चा नाला निकालने का काम जेसीबी से शुरू किया गया। जलजमाव से यहां के लोगों को परेशानी हो रही है। बिना बारिश के ही यहां जलजमाव है। बारिश होने पर यहां डेढ़ से दो फीट तक सड़क पर पानी का जमाव हो जाता है। यहां तक कि घरों में पानी प्रवेश कर जाता है। गली-मोहल्ले की सड़कें भी जलमग्न हो जाती हैं।