राज्य के 22 लाख निबंधित कामगारों के आधार का सत्यापन होगा। ये सभी कामगार बिहार भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से निबंधित हैं। डुप्लीकेसी (नकल) रोकने के लिए श्रम संसाधन विभाग ने यह निर्णय लिया है। आधार सत्यापन के तहत सभी कामगारों का बायोमीट्रिक सत्यापन होगा। बिहार में बिहार भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत भवन निर्माण से संबंधित कामगारों का निबंधन किया जाता है। इसके तहत राजमिस्त्रत्त्ी, हेल्पर, रौलर चालक, ईंट निर्माण व पत्थर तोड़ने के कार्य में लगे मजदूर, सड़क, पुल एवं बांध निर्माण कार्य में लगे मजदूर, गेट ग्रिल व वेल्डिंग कार्य करने वाले, कंक्रीट मिश्रण करने वाले सहित कुल 20 प्रकार के कामगारों का निबंधन किया जाता है। वैसे निर्माण कामगार जिनकी उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच हो, अपना निबंधन करा सकते हैं। निबंधन शुल्क 20 रुपए है। निबंधन के समय ही मासिक अंशदान 50 पैसे प्रतिमाह के हिसाब से एकमुश्त पांच वर्ष के लिए 30 रुपए यानी कुल 50 रुपए लिए जाते हैं। पांच साल बाद कामगारों को नए सिरे से अपना निबंधन नवीकरण कराना पड़ता है। अंशदान समाप्त होने पर कामगारों को बोर्ड का सदस्य नहीं माना जाता और उन्हें सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलता है। अभी कामगारों के निबंधन के समय आधार कार्ड, बैंक खाता, उम्र का प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र या स्कूल या जन्म प्रमाण पत्र, नियोजक द्वारा 90 दिन काम करने का नियोजन प्रमाण पत्र व दो रंगीन फोटोग्राफ लिया जाता है। नियोजक द्वारा कार्य का प्रमाण पत्र नहीं देने की स्थिति में 90 दिनों का कार्य करने के संबंध में स्व-घोषणा पत्र जमा करना होता है। विभाग के अधिकारी निर्माण स्थलों पर जाकर भी कामगारों का निबंधन करते हैं। लेकिन इन प्रक्रियाओं के बावजूद निबंधन में गड़बड़ी की गुंजाइश बनी रहती है। निबंधन के लिए कामगार किसी और का आधार कार्ड या अन्य कागजात जमा करा सकते हैं। ऐसे में इस योजना के योग्य लाभार्थियों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा और कोई अपात्र कामगार योजना का लाभ उठा सकते हैं। हर योग्य और पात्र लाभुकों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए बायोमीट्रिक सत्यापन होगा। हर लाभार्थी के चेहरे और अंगूठे का मिलान होगा कि वह आधार से मिल रहा है या नहीं। ऐसा नहीं होने पर संबंधित कामगारों का निबंधन रद्द कर दिया जाएगा।
जिले में सरकारी नलकूपों से सिंचाई व्यवस्था बेपटरी है। राजकीय नलकूप से सिंचाई सुविधा नदारद है। कृषि प्रधान जिले में सिंचाई व्यवस्था को अबतक दुरस्त नहीं किया जा सका है। जिससे किसान निजी सिंचाई व्यवस्था पर निर्भर हैं। इसके बावजूद सरकारी स्तर पर सिंचाई व्यवस्था को पटरी पर लाने की दिशा में कार्रवाई ठंडे बस्ते में है। जिले में 612 सरकारी नलकूप संचालित हैं। लेकिन इसमे 285 ही कागजी रूप से चालू हैं। लेकिन जो चालू नलकूप हैं उसके संचालन के लिए मात्र चार ऑपरेटर हैं। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि चार ऑपरेटर वाले नलकूपों को छोड़ बाकी का कैसे संचालन होेता है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। विभागीय आंकड़े के अनुसार लघु जलसंसाधन विभाग मोतिहारी अंतर्गत 200 पद ही ऑपरेटरों के पद स्वीकृत है। जिसके विरूद्ध मात्र चार ऑपरेटर ही तैनात हैं। शेष नलकूपों पर ऑपरेटर की नियुक्ति के लिए पंचायतों को अधिकार दिया गया है। इसके बावजूद किस नलकूप पर पंचायत स्तर से ऑपरेटर की नियुक्ति की गयी है,इस संबंध में विभाग को किसी तरह की कोई सूचना नहीं है। जबकि विभाग के पास ग्रामीण क्षेत्रों से ऑपरेटर के अभाव में नलकूप के संचालन नहीं होने की शिकायतें लगातार मिल रही है। विभाग का कहना है कि पंचायत स्तर पर पटवन शुल्क के रूप में 50 रुपये घंटा वसूल करना है। इससे छोटी मोटी मरम्मत सहित ऑपरेटर को नलकूप संचालन के लिए रखना है। कार्यपालक अभियंता ई मिथिलेश कुमार का कहना है कि इस डिविजन अंतर्गत मात्र चार ऑपरेटर कार्यरत हैं। शेष नलकूपों पर पंचायत को ऑपरेटर रखने के लिए सरकार के द्वारा अधिकृत किया गया है।
जिला उद्यान विभाग आम की आम व गुुठली के दाम की कहावत चरितार्थ करने जा रहा है। आम खाकर गुठली को लोग फेंक देते हैं। लेकिन अब इसका उपयोग आम का कलमी पौधा उगाने में किया जाएगा। इसकी पहल जिला उद्यान विभाग ने शुरू की है। आम खाकर इसकी गुठली को बेकार समझ इसे फेंकने की जरूरत नहीं है। आम की गुठली को जिला उद्यान विभाग या पीपराकोठी स्थित जिला उद्यान विभाग की प्रोजेनी नर्सरी में आम की गुठली को आम लोग जमा करा सकते हैं। आम की गुठली से आम के कलमी पौधे तैयार किये जाएंगे। इन पौधों को किसानों के बीच मुफ्त में वितरित किया जाएगा। आम की गुठली जमा करानेवाले किसानों को योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। लेकिन आम के पौधों के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन देना होगा। इसमें किसानों का चयन किया जाएगा। 20 हजार आम के कलमी पौधे तैयार करने का लक्ष्य नर्सरी में अगले सीजन के लिए 20 हजार आम के कलमी पौधे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। आम के गुठली से बीजू पौधे तैयार किये जाएंगेद्य। फिर इससे कलमी पौधे उगाये जाएंगे। इस साल करीब 15 हजार कलमी पौधे तैयार किये जा रहे हैं।
नेपाल के सरकारी अस्पतालों, कस्टम कार्यालयों, बैंकों और अन्य दफ्तरों में पांच सौ और दो सौ के भारतीय नोट नहीं लिए जाने से भारतीयों की परेशानी बढ़ गई है। जबकि नेपाल के बाजारों में बिचौलिये मनमानी कीमत पर ये नोट बदल रहे हैं। बिचौलिये के जरिए नोट बदलने में ग्राहकों को सौ रुपये का नुकसान होता है। भारत नेपाल सीमा के पिपरौन-जटही बॉर्डर स्थित जटही भंसार कार्यालय के भन्सार अधिकृत राजेन्द्र बस्नेत ने बताया कि नेपाल के किसी भी सरकारी कार्यालयों में भारतीय 5 सौ और 2 सौ के नोट नहीं लेने का आदेश प्राप्त है। दो हजार के नोट पहले से ही लेना बंद कर दिया गया है। चूंकि, भंसार कार्यालय के बैंक में भारतीय नोट नहीं लिए जा रहे हैं, इसीलिए भंसार कार्यालय में भी नोट नहीं स्वीकार किए जाते हैं। जटही भंसार कार्यालय अंतर्गत प्रभु बैंक के संजय कुमार लाल ने बताया कि नेपाल के किसी भी बैंक में पांच सौ और दो सौ के भारतीय नोट नहीं लिए जाने के कारण ग्राहकों से भी नहीं लिए जा रहे हैं। ऐसे में सौ रुपये के ही नोट नोट लेकर जाना भारतीयों की मजबूरी हो गई है। एक ग्राहक ने बताया कि नेपाल के बाजारों में बिचौलियों द्वारा अवैध तरीके से मनी एक्सचेंज का धंधा चलाया जा रहा है, जबकि नेपाल के सीमावर्ती शहर जनकपुरधाम में कुल 8 मनी एक्सचेंजर कंपनी की फ्रेंचाइजी चल रही है। यहां उचित कीमत पर इंडियन नोट और नेपाली नोट एक्सचेंज किया जाता है। इसके बावजूद नेपाल में भारतीय पांच सौ और दो सौ के रुपये का नोट नहीं लिया जाना निराशाजनक है। सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। पांच सौ के नोट बदलने पर सौ रुपये का नुकसान नेपाल के बाजारों में बिचौलियों से पांच सौ रुपये के भारतीय नोट बदलने पर भारतीय ग्राहकों को सौ रुपये का नुकसान हो रहा है। बिचौलिये पांच सौ रुपये के भारतीय नोट के बदले नेपाली सात सौ रुपये देते हैं। जबकि, इससे पूर्व इसके लिए आठ सौ रुपये नेपाली मिलते थे। ग्राहकों का कहना है कि नेपाल के सरकारी अस्पतालों, कस्टम कार्यालयों व बैंकों में पांच सौ और दो सौ के नोट नहीं लिए जाने से उन्हें परेशानी होती है।
लूट व सोशल मीडिया पर आर्म्स लहराने के अलग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। लूटकांड में पकड़े गये अरेराज से गुंजन तिवारी टॉप टेन अपराधी की सूची में शामिल था। रघुनाथपुर पुलिस ने वार्ड नम्बर 28 से बाइक चोरी करते रंगेहाथ छोटन कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं सुगौली पुलिस ने सोशल मीडिया पर आर्म्स लहराकर फोटो वायरल करने वाले अर्जुन सहनी को गिरफ्तार कर लिया।
सुगौली, पू च:--प्रखंड पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आगामी 24 जून को आयोजित की गई है। इसको लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कार्यालय से एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड परिसर स्थित सभागार में होगा। जो 24 जून शनिवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी नाजिश परवीन के द्वारा जारी पत्र के आलोक में बताया गया है कि इस बैठक में महिला जनप्रतिनिधि सहित किसी भी जनप्रतिनिधि के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति भाग नहीं लेगा।अर्थात महिला या पुरुष जो निर्वाचित प्रतिनिधि हैं वहीं बैठक में भाग लेंगे। उनके कार्यालय से जारी पत्र के आलोक में बताया गया है कि प्रखंड के विकास से संबंधित विषयों पर बैठक में चर्चा की जानी है। बैठक में प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।जिसमें विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी।और सदन में पारित योजनाओं पर कार्य कराया जायेगा।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के पूर्वी चमपारण के गमोरिया पंचायत के ग्राम बहादुरपुर से संगीता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहती हैं कि वह जीविका समुह के माध्यम से अपने रोजगार को आगे कैसे बढ़ाएंगी
जिले में पड़ रही प्रचंड गर्मी थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रचंड गर्मी के प्रकोप से लोग हलकान हैं। सुबह से ही आसमान से सूर्य की किरणें आग उगलना शुरू कर दे रही है। भीषण गर्मी से लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। घर में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। घरों में दिन भर लोग बिजली पंखा चलाकर गर्मी से निजात पाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। लेकिन पंखा की हवा भी गर्मी से निजात दिलाने में बेअसर साबित हो रही है। घरों में लगे पानी टंकी का पानी गर्मी के कारण लगातार गर्म रह रहा है। आरओ का पानी भी गर्म रहने से लोगों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। इसको लेकर जिनके घरों में फ्रीज है उसका उपयोेग लोग पेयजल को ठंडा करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े से शरीर व चेहरा ऐसा लग रहा कि झुलस जाएगा। इससे बचने के लिए लोग गमछा से सिर व चेहरा ढंककर चल रहे हैं। पछिया हवा तेज गति से चलने से हीट वेव का कहर और तेज हो जा रहा है। दोपहर बाद प्रचंड गर्मी से सड़कों पर वीरानी छा जा रही है। गर्मी के कारण लोग शाम में बाजार निकल रहे हैं। बारिश नहीं होने से गर्मी का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ रहा है। लिहाजा गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
अपराधियों ने परशुरामपुर के समीप स्थित बगीचा के पास से फाइनेंस कर्मी से पिस्टल के बल पर करीब 1.30 लाख रुपया व मोबाइल लूट लिया । लूटने के बाद अपराधी बाइक से परशुरामपुर की ओर भागने में सफल रहे। अपराधी एक बाइक से दो की संख्या में थे। लूट के शिकार फाइनेंस कर्मी मुर्तुजा व रिंकू है। जो भारत फाइनेंस में एसएम हैं। एसएम मुर्तुजा व रिंकू एक बाइक से परशुरामपुर व अन्य स्थान पर संचालित महिला समूह से ऋण की राशि वसूल अरेराज ब्रांच में जमा करने के लिए चले थे। मामले में तुरकौलिया पुलिस मुर्तुजा के निशानदेही पर छापेमारी में जुटी हुई है। दारोगा सुरेंद्र सिंह ने बताया की अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस जुटी हुई है।
