सीतामढ़ी :- जिला पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने कहा है कि 4 जनवरी से जिले के सभी सरकारी /निजी विद्यालयों की नौवीं से बारहवीं तक कक्षाओं समेत महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष की कक्षाओं एवं सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को खोलने का सशक्त आदेश दिया गया है।
एड्स एक लाइलाज बीमारी है जो मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु (एचआईवी) संक्रमण के बाद होती है। एचआईवी संक्रमण के पश्चात मानवीय शरीर की प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है। एड्स का पूर्ण रूप से उपचार अभी तक संभव नहीं हो सका है। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति में एड्स की पहचान संभावित लक्षणों के दिखने के पश्चात ही हो पाती है। जिले में इस वर्ष अभी तक 350 एड्स के मरीज हैं। यह बातें एड्स के नोडल सह जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार राय ने सोमवार को हुई आम बैठक में कही । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समाहरणालय के विमर्श कक्ष में सभी अंचल अधिकारियों के साथ दाखिल-खारिज की समीक्षा की गई, साथ ही सभी लंबित मामलों का निष्पादन 5 जनवरी तक करने का निर्देश दिया गया। सबसे अधिक म्यूटेशन करने वाले जिले के टॉप पाँच प्रखंडो में मेजरगंज, बाजपट्टी, नानपुर, पुपरी, चोरौत के कार्यो की जिलाधिकारी द्वारा सराहना भी की गई |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोरोना वायरस को लेकर ऑटो चालक लोगों को कर रहे हैं जागरूक रीगा के कई ऑटो चालकों ने अपने ऑटो पर लिखवाया मास्क लगाना अनिवार्य है |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राशन वितरण में अनियमितता को लेकर आक्रोशित लोगों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शिवहर DM ने लापरवाही बरतने के आरोप में उप समाहर्ता से मांगा स्पष्टीकरण वेतन पर लगाया रोक शिवहर जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना की समीक्षा की गई इस दौरान जिला के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में निर्देश दिया गया कि पेयजल निश्चय योजना अंतर्गत गुणवत्ता सुनिश्चित करें नल जल योजना की गंभीरता से जांच की जाए जहां भी अनियमितता पाई जाए वहां के संबंधित दोषी व्यक्ति को चिन्हित करते हुए उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी बैठक के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में वरीय उप समाहर्ता के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगाया गया है
4 जनवरी से चलेगी 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं की कक्षाएं | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
120 पीस नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार एक तस्कर को सुगौली पुलिस ने भेजा जेल।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हरसिद्धि में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक कृष्णनंदन पासवान एवं भाजपा नेता राजेन्द्र प्र.गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. सजय जायसवाल ने सुगौली में पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
