सीतामढ़ी सुप्पी थाना प्रभारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान। मुंह में मार्क्स नहीं लगाने वाले को काटी गई ₹50 की चालान। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मेगा कैंप में 1330 लोगों को लगाया गया कोविड-19 का टीका
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सोमवार को पीसीएम एकेडमी के कोचिंग संस्थान में गुरु पूजन सह गुरु दक्षिणा उत्सव का आयोजन किया गया ।जिस का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने की ।जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार झा के नेतृत्व में कार्यक्रम की गई एवं जिसमें प्रचारक के रूप में महेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक जनकल्याण की भावना से कार्य करता है ।हमारा गुरु भगवा ध्वज है अपने दैनिक जीवन हमें समर्पण की भावना से कार्य करना चाहिए एवं संघ के स्वयंसेवक समर्पण की भावना से ही जन कल्याण का कार्य करते हैं। जनकल्याण की भावना होना जान कल्याण करना ही राष्ट्र की सबसे बड़ी सेवा है। हमारी श्रद्धा हमारा विश्वास हमारा प्रेम सब उसे एक समान होता है यह भावना हमें इस भगवा ध्वज से आती है ।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सबसे बड़ा कार्य जो अपने स्थापना काल से करते आ रहे हैं । वही श्री महेश ने बताया कि आर एस एस की स्थापना 1925 में हुई जिसका स्थापना डॉक्टर हेडगवार ने की उनके जीवन के बारे मे टिप्पणी करते हुए बताया कि वह गरीब परिवार के होते हुए भी डॉक्टर की उपाधि ली परंतु डॉक्टर के रूप में सेवा ना करतें हुए वह उत्तरी भारत के लिए संगठन के लिए काम की है ।तथा इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्र, छात्राओं ने बंद लिफाफे में गुरु दक्षिणा के रूप में अपना अपना सहयोग किया। मौके पर साइबर संसार के संचालक सन्नी सिंह, कन्हैया कुमार ,मनोहर कुमार, निशांत कुमार ,श्वेता कुमारी, स्वर्णा कुमारी, सहित कई छात्र छात्र छात्राएं गुरु दक्षिणा गुरु पूजन में उपस्थित थे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
उपेन्द्र कुशवाहा से किया समस्याओं के निदान की मांग पुरनहिया---छात्र जदयू जिलाध्यक्ष दीपू भाई पटेल ने शिवहर आगमन के दरम्यान जदयू संसदीय दल के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा से विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिये एक मांग-पत्र सुपूर्द किया।श्री पटेल ने जानकारी दी कि प्रखंड अन्तर्गत अदौरी-खोरीपाकर पुल निर्माण की मांग लम्बे अरसे से की जाती रही है परन्तु आज तक इसका निराकरण नहीं किया जा सका जिस कारण सीतामढ़ी व शिवहर जिला वासियों को पूर्वी चंपारण से आवागमन के लिये लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है।अभी लगातार हो रहे भारी बारिश से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है।रोपाई की गयी धान की फसलें पानी मे डुबा हुआ है जिससे अदौरी, बराहीजगदीश, दोस्तीया, खैरापहाड़ी, पिपराही पुनर्वास आदि गांवों के किसानों की कमर टूट सी गयी है जिस कारण किसानों फसल क्षति मुआवजा दिया जाना अत्यावश्यक है।इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण समस्या यह है कि गन्ना किसानों का सीजन वर्ष2019-20 का करोड़ों रुपया रीगा चीनी मिल के जिम्मे बंकाया है परन्तु किसानों के बंकाये राशि का भुगतान नहीं किये जाने से किसानों के बीच त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है और किसानों के समक्ष आर्थिक समस्या उठ खड़ी हुई है जिसके लिये अविलम्ब आवश्यक पहल किये जाने की जरूरत है तथा आनेवाले नये सीजन वर्ष मे चीनी मिल को चालू कराये जाने की मांग उठायी गयी ताकि गन्ना किसानों को परेशानी न उठानी पड़े।
पुरनहिया---छात्र जदयू जिलाध्यक्ष दीपू भाई पटेल ने शिवहर आगमन के दरम्यान जदयू संसदीय दल के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा से विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिये एक मांग-पत्र सुपूर्द किया।श्री पटेल ने जानकारी दी कि प्रखंड अन्तर्गत अदौरी-खोरीपाकर पुल निर्माण की मांग लम्बे अरसे से की जाती रही है परन्तु आज तक इसका निराकरण नहीं किया जा सका जिस कारण सीतामढ़ी व शिवहर जिला वासियों को पूर्वी चंपारण से आवागमन के लिये लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है।अभी लगातार हो रहे भारी बारिश से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है।रोपाई की गयी धान की फसलें पानी मे डुबा हुआ है जिससे अदौरी, बराहीजगदीश, दोस्तीया, खैरापहाड़ी, पिपराही पुनर्वास आदि गांवों के किसानों की कमर टूट सी गयी है जिस कारण किसानों फसल क्षति मुआवजा दिया जाना अत्यावश्यक है।इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण समस्या यह है कि गन्ना किसानों का सीजन वर्ष2019-20 का करोड़ों रुपया रीगा चीनी मिल के जिम्मे बंकाया है परन्तु किसानों के बंकाये राशि का भुगतान नहीं किये जाने से किसानों के बीच त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है और किसानों के समक्ष आर्थिक समस्या उठ खड़ी हुई है जिसके लिये अविलम्ब आवश्यक पहल किये जाने की जरूरत है तथा आनेवाले नये सीजन वर्ष मे चीनी मिल को चालू कराये जाने की मांग उठायी गयी ताकि गन्ना किसानों को परेशानी न उठानी पड़े।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सुप्पी प्रखंड के कई पंचायतों में 31/8 /2021 को मेघा कैंप लगाए जाएंगे जिसमें आप सभी अपना अपना कोविड-19 टीका का डोज ले सकते हैं अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें धन्यवाद
अनुमंडलीय अस्पताल चकिया के सभाकक्ष में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंदन कुमार की अध्यक्षता में MDA का प्रशिक्षण संपन्न हुआ, जिसमें भी वी डी एस आरती कुमारी व केयर के प्रखंड समन्वयक सुमित कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो सुने।
पुरनहिया। थाना क्षेत्र के बसंत पट्टी गांव वार्ड 05 के देवेंद्र महतो के छत निर्मित घर में बंधे हुए भैंस की मौत हो गई एवं भैंस का बच्चा घायल हो गया ।मालूम हो कि लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार को सुबह देवेंद्र महतो के पुराने छत निर्मित घर में बंधे हुए गर्भवती भैंस के ऊपर छत निर्मित घर अचानक गिर जाने से मौके पर भैंस की मौत हो गई है एवं भैंस का बच्चा एक घायल हो गया है। वही इस घटना के बारे में राजस्व कर्मचारी रामकृत महतो को सूचना दी गई मौके पर कर्मचारी पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लेते हुए गृह स्वामी को बताया कि घटना के बारे में एक आवेदन का प्रति कॉपी अंचलाधिकारी के पास सुपुर्द करें तत्पश्चात नुकसान का मुआवजा दी जाएगी ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सीतामढ़ी जिले में लगातार हो रहे बारिश से नदी के जल-स्तर में बढ़ोतरी देखा जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तीया दक्षिणी स्थित बागमती नदी मे सोमवार को अपरान्ह मे 40-45 वर्षीय पुरूष का बहता हुआ लावारिस शव देखा गया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि शव बिल्कुल सड़ गल गया था जिसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है।संभावना व्यक्त की जा रही है कि शव बीते कई दिनों से नदी मे बहता रहा है।शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
