मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना को लेकर सर्वे पूरा,शीघ्र दी जायेगी राशि 671 लाभुक की सूची प्रेषित कोटवा पु च । मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना में प्रखण्ड के 671 लाभुक चयनित हुए हैं। इसका सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है। इस योजना के अंतर्गत जांच - पड़ताल के बाद लाभुक को 50 हजार की सहायता राशि देनी है। लाभुकों का सर्वे करने के बाद इसकी सूची जिला को उपलब्ध करा दी गई है। इस बाबत बीडीओ सरीना आजाद ने बताया है कि योजना को हरी झंडी मिलने के बाद इसके लिए पँचायत स्तर पर ग्राम सभा कर जांच के बाद राशि देना सुनिश्चित किया जाएगा। यहा बता दे कि वर्ष 1996 से 1 अप्रैल 2010 तक पीएम आवास योजना के वैसे लाभूक जिनका मकान निर्माण अधूरा है उसे मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना के अंतर्गत 50 हजार की सहायता राशि दिया जाएगा। इसके लिए 21 मापदंड निर्धारित है जिसमें जांच के बाद खरा उतरने के उपरांत योजना का लाभ सम्बन्धित लाभुक को दिया जाएगा। इनमें से एक भी विंदु पर अनियमितता मिलने पर योजना का लाभ नही दिया जाएगा । प्रखण्ड के सभी 16 पँचायत में इसको लेकर सर्वे कराया गया है जिसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेज दी गई है।
सुगौली के भवानीपुर में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग,आधा दर्जन घर,एक भैंस और चार बकरियां जल कर मरी।लाखों की क्षति बतायी गई है।
सुगौली के बंगरा में पेंड से लटका मिला युवक का शव,पुलिस ने बताया कि मिले सुसाइड नोट से मौत का कारण आर्थिक तंगी लगता है।
सुगौली पंचायत उप चुनाव को लेकर उतरी मनसिंघा क्षेत्र संख्या 06 से पंसस पद के लिए संजिदा परवीन ने भरा नामांकन का पर्चा।
सुगौली थाना फायर कर्मियों की टीम ने बंगरा प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के समक्ष किया मॉक ड्रील,बताए आग बुझाने के तरीके।
सुगौली नगर पंचायत के विकास के लिए नप अध्यक्ष ने जिला के बैठक में सौंपा 14 सूत्री मांग पत्र।
सरकार की मुफ्त एम्बुलेन्स व्यवस्था पर निजी एम्बुलेन्स संचालक भारी पड़ रहे हैं।अस्पताल के गेट व अंदर तक निजी एम्बुलेन्स लगा रहता है। बेहतर सेवा देने के नाम पर निजी एम्बुलेन्स चालक मरीज को ले जाते हैं। जबकि सरकार के द्वारा मुफ्त में वेंटीलेटर युक्त या फिर ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य उपकरण युक्त एम्बुलेन्स उपलब्ध कराया गया है। अक्सरहां इमरजेंसी में रेफर मरीज को एम्बुलेन्स मिलने की प्रक्रिया में कुछ विलंब होने का फायदा निजी एम्बुलेन्स वाले उठा लेते हैं। इसमें कुछ अस्पताल कर्मी भी शामिल हैं। जिला को उपलब्ध है 78 एंबुलेंस बताया जाता है कि सरकार ने जिला में 78 एम्बुलेन्स दे रखा है। जिसमें 27 में वेंटिलेटर की भी सुविधा है। शेष में ऑक्सीजन सिलेंडर एनलाइजर की सुविधा है। बावजूद निजी एम्बुलेन्स हावी हैं। जानकर बताते हैं कि सरकारी एम्बुलेन्स के लिये पहले 102 पर डायल करना पड़ता है। इधर सदर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा काफी सख्ती के बाद सदर अस्पताल में निजी एम्बुलेन्स का दबदबा कम तो हुआ है मगर निजी एंबुलेन्स का आना जाना लगा हुआ है। बताया जाता है कि सदर अस्पताल में 6 एम्बुलेन्स हैं। जिसमे दो वेंटीलेटर वाला है। सदर अस्पताल के एम्बुलेन्स में एक या दो हमेशा प्रोटोकॉल में व्यस्त रहता है। तीन से चार एम्बुलेन्स प्रसुता को लाने व प्रसव के बाद घर तक छोड़ने में लगा रहता है। कुछ एम्बुलेन्स रेफर मरीज को लेकर जाता है। इस बीच के इमरजेंसी मरीज के लिए अगल बगल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस मंगवाना पड़ता है जिसमे काफी लेट होने की स्थिति में गम्भीर जख्मी निजी एम्बुलेन्स का सहारा लेते हैं। वेंटीलेटर वाले एम्बुलेन्स छोड़ शेष एम्बुलेन्स काफी खटारा स्थिति में होने के कारण ड्राइवर लोकल में ही चलना चाहते हैं। पटना जाने में हिचक होने का भी लाभ निजी एंबुलेंस वाले लेते हैं।
मुफस्सिल थाना के मिशन कम्पाउंड पतौरा में रिटायर अंचल अधिकारी अम्बिका सिंह के घर से चार लाख के आभूषण, किसान विकास पत्र व एलआईसी का बांड पेपर चोरी हो गयी। खिड़की का ग्रील काटकर चोर कमरा में घुसे और चोरी की। रिटायर सीओ के पुत्र शिक्षक राजीव रंजन कुमार ने थाने में आवेदन दिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। श्री कुमार ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि पांच भाइयों का संयुक्त परिवार एक ही मकान में रहते हैं। तीन भाई बाहर रहते हैं। उनका कमरा बंद रहता है। खिड़की का ग्रील काटकर चोर कमरे में घुसा और दरवाजा को अंदर से बंद कर दिया। सुबह उठने पर कमरा का दरवाजा अंदर से बंद होने पर संदेह हुआ। उसके बाद बाहर खिड़की तरफ जाने पर देखा गया कि ग्रील निकला हुआ है। अलमीरा व उसका लॉकर खुला हुआ है। कमरा का सामान विखरा पड़ा है। अलमीरा में रखे सोने का जेवरात हाथ का कंगन, टीका, ढोलना, नथिया, अंगूंठी तीन लाख का तथा चांदी का जेवर 74 हजार, एलआईसी का बांड पेपर, चालीस हजार का किसान विकास पत्र की चोरी कर ली गयी।
मुफस्सिल पुलिस ने पांच बाइक चोरों को चार मई की रात विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बाइक चोरों के पास से मास्टर की, चाकू, पीलास व चोरी की चार बाइकें बरामद की गयी। सभी गिरफ्तार गिरफ्तार चोर छतौनी के बड़ा बरियारपुर व नगर के राजाबाजार का निवासी है। मुफस्सिल एसएचओ अवनीश कुमार ने बताया कि बसवरिया से बाइक चोरी की घटना के बाद इरशाद आलम उर्फ सलमान पकड़ा गया। उसके निशानदेही पर उसके चार साथियों की गिरफ्तारी की गयी। वहीं चोरी की चार बाइकें भी बरामद की गयी। पूछताछ में चोरों ने नगर, छतौनी व देहाती इलाके से एक दर्जन बाइक चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत भेजे गए। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुलही गांव के सचिन कुमार की बाइक तीन मई की रात दरवाजे से चोरी हो गयी। सुबह में वह बाइक गायब देख आसपास खोजने लगा। खोजने के दौरान ने उसे पता चला कि बसवरिया केलवानी में दो बाइक पर सवार तीन युवक चोरी की बाइक खरीद-बिक्री कर रहा है। गांव के लोगों के साथ वहां पहुंचा तो केलवानी से तीन युवक अपनी दो बाइक छोड़कर भागने लगे। लोगों ने खदेड़कर एक युवक को पकड़ लिया। दो युवक भागने में सफल रहे। पकड़े गये युवक ने अपना नाम इरशाद आलम उर्फ सलमान बताया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। केलवानी से दो बाइक बरामद की गयी उसमें से एक बाइक रुलही के सचिन कुमार की थी। दूसरी बाइक बनकट से दो दिन पूर्व चुराया था। पुलिस ने इरशाद को अपने कब्जा लेकर पूछताछ की। उसके निशानदेही पर छतौनी बड़ा बरियारपुर के मुन्ना कुमार, सरफराज आलम, छोटेलाल कुमार व नगर के राजाबाजार के कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया। चोरी की दो बाइक बसवरिया गांव के केलवानी से बरामद की गयी । वहीं दो और बाइक गिरफ्तार अन्य चोरों के निशानदेही पर बरामद की गयी। पूछताछ में चोरों ने खुलासा किया है कि छतौनी बरियारपुर का छोटेलाल कुमार बाइक चोरी करवाने का काम करता है। चोरी की बाइक उसके पास ही छिपायी जाती है। वहीं ग्राहक खोजकर चोरी की बाइक बेचने का काम करता है। छापेमारी टीम में एसआई राकेश कुमार व अन्य पुलिस असिधकारी शामिल थे।
एनएच 28 पर छपरा गोविंद गांव के पास गुरुवार की संध्या पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नेपाल के टैंकलोरी से112 किलो गांजा व 87 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया। जब्त गांजा की कीमत दस लाख आंकी गयी है। इस दौरान दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। दोनो तस्कर नेपाल का है। चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को गुप्त सूचना मिली कि मोतिहारी से मुजफ्फरपुर की तरफ एक टैंकलोरी से गांजा का तस्करी कर ले जाया जा रहा है। एसपी के आदेश पर डीएसपी चकिया श्री सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर एनएच 28 पर मेहसी के छपरा गोविंद गांव के सामने वाहन चेकिंग शुरू किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान टैंक लोरी को पुलिस ने पकड़ा। जांच के दौरान 112किलो ग्राम गांजा, 87 बोतल प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप एक मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस को जब्त किया गया। वहीं, प्रहलाद खुगरी,उर्फ प्रहलाद बहादुर ठाकुर, मरल गुब्बा दोनो ग्राम, जीतपुर सिमरा,उप महानगरपालिका थाना अमले गंज, ज़िला बारा नेपाल निवासी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनो तस्कर को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है।
