मोतिहारी के कचहरी चौक पर बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक अध्यक्ष अनिकेत रंजन के नेतृत्व में एक कैंडल मार्च निकाला गया, कैंडल मार्च के दौरान अनिकेत रंजन ने कहा कि पिपरा थाना क्षेत्र के अमवा गांव के 6 साल के बेटी की निर्मम हत्या के विरूद्ध आज कैंडल मार्च निकाल कर बच्ची के आत्मा के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई, साथ ही यह मांग किया गया कि जल्द से जल्द 7 दिनों के अंदर अगर चार्जशिट जमा कराकर दोषी को कम से कम फांसी की सजा दिलाई जाए, अन्यथा पिपरा में होगा महा आन्दोलन । बता दे कि दीपावली के रात अमवा गांव में एक बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई थी, पुलिस सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है । वही कैंडल मार्च के दौरान मुख्य रूप से अनिकेत रंजन अभिषेक श्रीवास्तव डॉ मुन्ना सिंह सुभाष पासवान जितेंद्र कुमार लक्की सिंह दिलीप यादव पिंटू यादव रौशन सिंह विकास पटेल मिक्कू साह सुमित साहनी राजू सहनी आदि उपस्थित थे।
पुरनहिया शिवहर अलाव से लगी आग लाखों का नुकसान
समाहरणालय सीतामढ़ी स्थित परिचर्चा भवन में आयोजित किया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह। जिलाधिकारी सहित कई वरीय अधिकारी एवम काफी संख्या में प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शिवहर:- शिवहर पुलिस की चोरों के उपर कार्रवाई, जीरोमाइल केनरा बैंक के बगल में स्थित राधा जनरल स्टोर से चोरों ने चोरी की घटना को दिया था अंजाम, दो चोर के साथ दुकान का सामान बरामद, एसपी संतोष कुमार ने जानकारी दी।
मोतिहारी प्रखंड मुख्यालय परिसर में सार्वजनिक शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आम जनों को
मोतिहारी में पचासी एकड़ में होगी जीरो टिलेज से खेती
न्यू विश्वकर्मा फर्निचर शो रूम में लगी आग एक मोटरसाइकिल सहित लाखों की संपत्ति जल कर हुई राख ग्रामीणों एवं अग्निशामक के मदद से आग पर पाया गया क़ाबू पुर्वी चम्पारण के चिरैया ब्लॉक रोड में न्यू विश्वकर्मा फर्निचर शो रूम में सुबह क़रीब 6 बजे अचानक आग लगने से एक मोटरसाइकिल सहित लगभग तीस लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई इस शो रूम में लगभग एक दर्ज़न फर्निचर सेट फर्निचर का समान तथा मसीन एवं जरूरी कागज़ात जल कर राख हो गया
शिवहर- शहर में चोर ने मचाया उत्पात, लगातार चोरी के घटना को दे रहे है अंजाम, 48 घण्टा के अंदर दूसरी बार चोरी की घटना को दिया गया अंजाम, नगर के जीरो माइल चौक स्थित किराना दुकान में चोरों ने घटना को दिया अंजाम, मौके पर पहुँची पुलिस जांच में जुटी.
शिवहर- अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जल्दी, पीडीएस दुकान फर्नीचर दुकान समेत कई दुकान जलकर हुआ राख, अग्निशामक दल एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया गया काबू, पिपराही के मैंसोढा देर रात हुई घटना, भाजपा नेता रामबाबू गुप्ता के फर्नीचर की कई दुकानें हुई जलकर राख
पूर्वी चंपारण जिले के 12 विधानसभा में सबसे हॉट सीट माने जाने वाले चिरैया विधानसभा क्षेत्र से 16874 वोट से दूसरी बार जीत हासिल की किए भाजपा प्रत्याशी लालबाबू प्रसाद गुप्ता को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग उठने लगी है। क्षेत्र की जनता, भाजपा कार्यकर्ता व उनके समर्थकों ने मंत्री बनाने की मांग तेज कर दी है। पताही पश्चिमी मुखिया सुनील कुमार, जय राम निषाद, संदीप कुमार, चंदन कुमार, सुमंत शर्मा, गुड्डू सिंह, संतोष पाठक, अजय साह आदि ने कहा कि जिले का सबसे पिछड़ा विधान सभा चिरैया विधान सभा था। जिस विधानसभा से पहली बार वर्ष 2015 में भाजपा प्रत्याशी लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने बना और चिरैया विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दिए और चिरैया विधानसभा को एक मॉडल विधानसभा बनाने के रूप में काम कर रहे थे। कुछ काम बाकी है जिससे जनता ने उन्हें पुनः पूर्ण बहुमत से जीत जिला का विधानसभा भेजने की काम की है इतना ही नही वह दूसरी बार विधायक भी बन गये है। वे अच्छे खासे अनुभवी भी है। ऐसे में मुख्यमंत्री को विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता को मंत्रि पद पर सुशोभित कर चिरैया विधानसभा के जनता जनार्दन के लिए तोहफा देना चाहिए, ताकि कि क्षेत्र के विकास को गति मिल सके।
