न्यू विश्वकर्मा फर्निचर शो रूम में लगी आग एक मोटरसाइकिल सहित लाखों की संपत्ति जल कर हुई राख ग्रामीणों एवं अग्निशामक के मदद से आग पर पाया गया क़ाबू पुर्वी चम्पारण के चिरैया ब्लॉक रोड में न्यू विश्वकर्मा फर्निचर शो रूम में सुबह क़रीब 6 बजे अचानक आग लगने से एक मोटरसाइकिल सहित लगभग तीस लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई इस शो रूम में लगभग एक दर्ज़न फर्निचर सेट फर्निचर का समान तथा मसीन एवं जरूरी कागज़ात जल कर राख हो गया