पूर्वी चंपारण जिले के 12 विधानसभा में सबसे हॉट सीट माने जाने वाले चिरैया विधानसभा क्षेत्र से 16874 वोट से दूसरी बार जीत हासिल की किए भाजपा प्रत्याशी लालबाबू प्रसाद गुप्ता को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग उठने लगी है। क्षेत्र की जनता, भाजपा कार्यकर्ता व उनके समर्थकों ने मंत्री बनाने की मांग तेज कर दी है। पताही पश्चिमी मुखिया सुनील कुमार, जय राम निषाद, संदीप कुमार, चंदन कुमार, सुमंत शर्मा, गुड्डू सिंह, संतोष पाठक, अजय साह आदि ने कहा कि जिले का सबसे पिछड़ा विधान सभा चिरैया विधान सभा था। जिस विधानसभा से पहली बार वर्ष 2015 में भाजपा प्रत्याशी लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने बना और चिरैया विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दिए और चिरैया विधानसभा को एक मॉडल विधानसभा बनाने के रूप में काम कर रहे थे। कुछ काम बाकी है जिससे जनता ने उन्हें पुनः पूर्ण बहुमत से जीत जिला का विधानसभा भेजने की काम की है इतना ही नही वह दूसरी बार विधायक भी बन गये है। वे अच्छे खासे अनुभवी भी है। ऐसे में मुख्यमंत्री को विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता को मंत्रि पद पर सुशोभित कर चिरैया विधानसभा के जनता जनार्दन के लिए तोहफा देना चाहिए, ताकि कि क्षेत्र के विकास को गति मिल सके।
