बिहार राज्य के सीतामढ़ी ज़िला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनिमंडल पंचायत से मोनू की बातचीत चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से नागेश्वर पटेल से हुई। नागेश्वर कहते है कि उन्होंने वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन दिया था ,प्रखंड में घूस लिया गया था
रीगा में दिनदहाड़े चाकू मारकर 18 वर्षीय युवक कि हत्या
एस आर एपी कॉलेज का सेंटर एसएनएस कॉलेज मोतिहारी में पड़ा है
बिहार राज्य के जिला सीतामढ़ी से मोनू कुमार और इनके साथ शिक्षक जितेंद्र कुमार हैं वे चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि सभी के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण अंग के सामान है। मुख्य रूप से बेटियों को शिक्षित करने पर बात करें तो उनके लिए सामाजिक और आर्थिक रूप से बहुत जरुरी है। एक शिक्षित लड़की कई रूप में जैसे- टीचर ,डॉक्टर,वैज्ञानिक बन कर देश की सेवा कर सकती है। अतः लड़का और लड़की को सामान अवसर मिलनी चाहिए।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठ का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष रामबाबू महतो के नेतृत्व में बथनाहा विधायक अनिल कुमार राम से मिलकर सीतामढ़ी जिले के सैनिक, पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों को भारत सरकार द्वारा मुहैया बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री बिहार सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर जी के 113वी जयंती समारोह के अवसर पर, स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार मंच के तत्वावधान में, सीतामढ़ी के शिव राघव सेवा सदन में मनाया गया,जयंती समारोह। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
सीतामढ़ी जिले के सुप्पी प्रखंड के मोहनी मंडल पंचायत वार्ड नंबर 1 में दीपक पटेल ने श्रद्धा देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि पेंशन योजना के लिए आवेदन दिया है।लेकिन पिछले एक वर्ष से इसका लाभ नहीं मिला है।जब इसकी जाँच करवाई गई तो जानकारी मिली की कुछ कारणवश राशि नहीं मिल रही थी। लेकिन अब राशि बैंक खाते पर आ जायेगी
बिहार राज्य से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि इस नया युग में सभी बेटियों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। साथ ही कह रहे है कि वो अपनी बेटी को पढ़ाना चाहते हैं
सुप्पी प्रखंड के मोहनी मंडल पंचायत अंतर्गत डीलर राम कुमारी के द्वारा दिए गए कमी राशन देने की शिकायत को लेकर जांच में पहुंचे एमो धीरेंद्र झा ग्रामीणों से पूछताछ करने पर लोगों बताया की राशन कमी दिया जाता है इसकी पुष्टि एमो धीरेंद्र झा ने की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गांव मे सडक़ अतिक्रमण के कारण हो रही परेशानियों से मुक्ति दिलाने के लिए समाहर्ता से लिखित शिकायत अदौरी गांव के पत्रकार बजरंग बली सिंह ने दर्ज करायी है।श्री सिंह का आरोप है कि उनके घर से ब्रह्म स्थान तक लगभग दो से तीन फीट तक की दूरी मे ग्रामीणों द्वारा सडक़ अतिक्रमण कर लिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
