पीएचसी पर मंगलवार को परिवार कल्याण पखवारा मेला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बीडीओ आशीष कुमार व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीत कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर पीएचसी प्रभारी ने पुरूष एवं महिला बंध्याकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला सीतामढ़ी से मोनू कुमार और इनके साथ आकाश कुमार हैं मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि लड़कियों की शिक्षा में कई फायदे हैं।बताते है कि एक सुशिक्षित और सुशोभित लड़की देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। एक शिक्षित लड़की विभिन्न क्षेत्रों में पुरुषों के काम और बोझ को साझा कर सकती है। साथ ही अगर कम उम्र में लड़कियों की शादी नहीं की गई तो वह लेखक, शिक्षक, वकील, डॉक्टर और वैज्ञानिक के रूप में देश की सेवा कर सकती हैं। इसके अलावा वह अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी बहुत अच्छी तरह से प्रदर्शन कर सकती है।
प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सुप्पी में आज परिवार नियोजन दिवस मनाया गया जिसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार गुप्ता ने की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस - विशुनपुरवां केंद्र सं० 151, 152 में हुआ अन्नप्राशन का आयोजन मोतिहारी, 21 सितंबर- जिले के सुगौली प्रखंड क्षेत्र में समेकित बाल विकास सेवा परियोजना कार्यालय द्वारा प्रखंड के विभिन्न केन्द्रों पर अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। प्रखंड समान्यवक मो कामरान आलम ने बताया कोरोना के संक्रमण के चलते आंगनबाड़ी केंद्र की गतिवधियां बाधित थीं लेकिन अब फिर से इन्हें शुरू किया वहीं सुगौली के विशुनपुरवां केंद्र सं० 151, 152 में इसका आयोजन किया गया है। अन्नप्राशन दिवस माह की 19 तारीख़ को मनाया जाता है। उन्होंने बताया अन्नप्राशन छह माह की आयु पूरे कर चुके बच्चों का मनाया जाता है। बच्चे को खीर खिलाकर उसका अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही बच्चे की माँ और अन्य महिलाओं को अन्नप्राशन के महत्त्व के बारे में बताया। महिलाओं को बताया गया कि छह माह तक बच्चे को केवल माँ का दूध ही देना चाहिए, लेकिन उसके बाद बच्चे के लिए माँ का दूध पर्याप्त नहीं होता है इसलिए माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार बहुत जरूरी होता है, ऐसे में बच्चे को मसली हुयी दाल, चावल,केला, आलू, सूजी की खीर खिलाएं। साथ ही इसमें तेल या घी भी डालें। बच्चे को थोड़े– थोड़े दिन में कई बार खाना खिलाएं । इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे को अलग व साफ स्वच्छ बर्तन में खाने को दें । खाना खिलाने से पहले उसके हाथ अच्छे से धोएं | जिस बर्तन में बच्चे को खाने को दें वह साफ़ हो। शिशु के स्वास्थ्य में स्वच्छता का होना बेहद जरूरी है, साफ सफाई का पालन करने वाले शिशु कम बीमार पड़ते हैं वही उन्हें गन्दगी में रहने, खेलने वाले बच्चे ज्यादा बीमारियों के शिकार होते हैं। वैसे बच्चों का शारिरिक व मानसिक विकास आम बच्चों की तुलना में कम हो पाता है, कभी कभी ऐसे बच्चों में कृमि के कारण खून में कमी, कुपोषण के प्रभाव को देखा जाता है। इसलिए बच्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है । साथ ही उसे स्वस्थ्य आहार देने, फल , हरी सब्जियां, दूध के बने भोजन देने की जरूरत है। सुगौली ब्लाक की बाल विकास परियोजना महिला प्रवेक्षिका रेणु कुमारी ने बताया अन्नप्राशन हमारी संस्कृति का एक महत्पूर्ण भाग है। यह एक संस्कार है जो कि घरों में बच्चे के छह माह पूरे होने के बाद किया जाता है। इसे ही अब आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सामुदायिक गतिविधि के रूप में मनाया जाता है जिसके माध्यम से लोगों को इसके महत्व के बारे में जागरूक किया जाता है । निरीक्षण के मौके पर बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका रेणू कुमारी, प्रखंड समन्वयक मो. कामरान आलम, समेत अन्य सेविका, सहायिका मौजूद थे ।
जिला स्वास्थ्य समिति, व केयर इंडिया द्वारा आशा को दिया जा रहा छ: दिवसीय प्रशिक्षण - आदापुर अस्पताल में केयर इंडिया टीम एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से दिया जा रहा प्रशिक्षण - रक्सौल, बनकटवा प्रखंड के 52 आशा को दिया जा रहा है प्रशिक्षण मोतिहारी, 21 सितंबर- आदापुर प्रखंड अस्पताल में केयर इंडिया टीम एवं जिला स्वास्थ समिति के द्वारा संयुक्त रूप से रक्सौल व बनकटवा प्रखंड के चयनित आशा कार्यकर्ताओं को छः दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 18 सितम्बर से 23 सितम्बर तक दिया जायेगा। मौके पर ट्रेनिंग दे रहे केयर इंडिया के असदुल्लाह आबिद ने बताया कि 2 अलग बैच में यहाँ पर दो प्रखंडों के चयनित आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण कराया जा रहा है। अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अवनीश कुमार ने बताया जिले में स्वास्थ्य बिभाग से जुड़ी आशा कार्यकर्ता को मॉड्यूल 5, 6, एवं 7 के चतुर्थ चरण का छ: दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग एवं केयर इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में दिया जा रहा है जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने, महिलाओं को प्रसव पूर्व की तैयारियां, सुरक्षित प्रसव, सुरक्षित गर्भपात, समय से पूर्व जन्मे बच्चे औऱ जन्म के समय कम वजन वाले शिशुओं का कैसे मूल्यांकन किया जाना है? साथ ही होने वाले खतरों से कैसे सुरक्षित करना है? शिशुओं की देखभाल संबंधी जानकारियां, माँ को शिशुओं के देखभाल संबंधित जानकारी व परामर्श , नवजात शिशुओं में रक्त संक्रमण की पहचान? एवं जाँच के साथ स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि सुरक्षित प्रसव के बाद भी वे गृह भर्मण कर जच्चा, बच्चा के स्वास्थ्य का पता लगाएंगी, साथ ही किसी तरह की परेशानी होने पर उन्हें अस्पताल लेकर आएंगी, उचित ईलाज में सहायता उपलब्ध कराएंगी, इस प्रकार की ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि आशा कार्यकर्ता अपनी जिम्मेवारी का निर्वाहन बेहतर तरीके से कर सके और समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचा सके। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके इसलिए भी यह प्रशिक्षण कराया जा रहा है। केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक सतीश कुमार सिंह, असदुल्लाह आबिद के साथ उनके सहयोगियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केयर इंडिया के डिटीएल अभय कुमार भगत ने बताया स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार आशा कार्यकर्ताओं को छः दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण ट्रेनिंग बैच वाइज चयनित आशा को दिया जा रहा है जिसमें रक्सौल, एवं बनकटवा की आशा कार्यकर्ता को शामिल किया गया है । इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश है स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सभी सेवाओं का आशा कार्यकर्ता को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना ताकि वह अपने क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा सके और लोगों को भी सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम स्वास्थ सेवाओं की जानकारी मिल सके प्रशिक्षण का शुभारंभ हो चुका है जिस का समापन 23 सितम्बर को होगा । यह प्रशिक्षण पूर्णता आवासीय है यानी सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थी प्रशिक्षण स्थल पर आकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे । सभी लाभार्थियों के लिए प्रशिक्षण स्थल पर रहने खाना-पीना समेत अन्य सभी व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो और सभी लोग सुविधाजनक तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त कर सके । मौके पर केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक सतीश कुमार सिंह, असदुल्लाह आबिद के साथ उनके सहयोगियों सूरज कुमार ,देवेंद्र दिवाकर, शमशेर अहमद, रेणु देवी, किरण देवी, अर्चना कुमारी सहित कई आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष शिवलला सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को बसंत पट्टी चौक स्थित रोड के किनारे पीएम मोदी के 71 वे जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण लगाया गया ।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर पूरे देश में 7 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा और समर्पण अभियान चलाया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव एवम पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय शांतिपूर्ण,स्वच्छ, भयमुक्त पंचायत निर्वाचन को लेकर बथनाहा प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों के साथ कर रहे है बैठक। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के बड़गाहा से मुकेश मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं, कोरोना काल में काम नहीं मिल रहा है जिस कारण ये बेरोज़गारी का सामना कर रहें हैं.
पुरनहिया--हर साल की तरह भादो पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाला महावीरी झंडोत्सव का आयोजन प्रखंड के बखार चंडीहा पंचायत के पछियारी गढ़वा व नूंनथार गांव मे किया गया।गढ़वा गांव से निर्मित झंडा स्थानीय देवी स्थल पर वहीं नुनथार गांव का झंडा बह्रमस्थान स्थित रैन स्थल पर प्रदर्शन के लिए रखा गया।इस अवसर मेला सदृश्य भीड़ एकत्रित हुई। ग्रामीणों ने इस अवसर पर लाठी डंडे व खेलकूद का प्रदर्शन करते हुए लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। मेले मे जलेबी-कचरी व मूढी की खूब बिक्री हुई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पिपराकोठी मोतिहक़री कृषि विज्ञान केंद्र के फार्म मैनेजर मनीष कुमार ने कृषि संबंधित जानकारी दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
