Transcript Unavailable.
सीतामढ़ी जिला के कई नदियों में पानी में परिवर्तन देखा गया जैसे ढेंग बागमती नदी मैं पानी की बढ़ोतरी देखी गई वही सुप्पी प्रखंड के सोनाखान नदी में पानी की बढ़ोतरी देखी गई पानी को बढ़ते परिवर्तन देखकर नजदीकी ग्रामवासी काफी भयभीत हो जाते हैं नदी में पानी बढ़ने के कारण से कटाव चालू हो जाती है प्रतिदिन कटाव देखकर ग्रामीण काफी चिंतित हो जाते हैं बताते चलें हर साल की भांति इस साल भी नदी में पानी का परिवर्तन हुआ पर हर वर्ष से अधिक इस साल जमला और रसूलपुर में कटाव अधिक देखा गया जिससे लोग भयभीत होकर अपने अपने घर को सारे सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया यहां तक जिला प्रशासन जिला अधिकारी पूरी सहयोग भी दे रहे हैं परंतु फिर भी लोगों को दिल में खौफ बनी रहती है कटाव देखकर ग्रामीणों का रात की नींद और दिन का चयन उड़ने लगता है आज फिर बागमती नदी में जलस्तर बढ़ते हुए देखकर ग्रामीण चिंतित हो गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य से लालू मांझी की बातचीत चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से हुई। वे बताते है कि आज के ज़माने में बेटी बहुत ही महत्वपूर्ण है। अभिभावक जितना लड़कों को पढ़ाने में उत्साहित रहते है, उससे कहीं ज़्यादा लड़कियों को भी पढ़ाने में उत्साह रखनी चाहिए । अभी बेटियाँ पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साह रख रही है और यह उनके लिए महत्वपुर्ण भी है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग जो अशिक्षित होते है, वे अपने बच्चों के शिक्षा में भेदभाव करते है। बहुत से लोग अब जागरूक भी हो चुके है और वे बेटियों को भी बेटो की तरह शिक्षा प्रदान करवा रहे है।
दुर्गा पूजा को लेकर मूर्ति और पंडाल बनना हुआ शुरू इस बार शांति पूर्वक ही माँ दुर्गा की पूजा सभी जगह होगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
17 सितंबर को लगेगी मोहनी खुर्द वार्ड संख्या एक में कोरोना वैक्सीन का मेगा कैंप आप सभी नजदीकी ग्राम वासियों से है आग्रह है कि सुबह 8:00 बजे राजकीय मध्य विद्यालय मोहनी खुर्द मेगा कैंप में टीका अवश्य लें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पश्चमी चंपारण बगहा 1 के चौतरवा थाना क्षेत्र के रत्वल धनहा मुख्य मार्ग पर मलंग बाबा के पास मोड़ पर ब्लोरो अनियंत्रित होकर पलट गया। अस्थानिये लोगो का भीड़ जमा हो गया। ब्लोरो मे सवार लोगो को चोट आई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुप्पी प्रखंड के मोहनी मंडल पंचायत में लगातार कई दिनों से सांप काटने की घटना चल रही थी। अब सांप पकड़ने की बारी आई आज।घटना घटने से बचें मोहनी मंडल के मोहनी खुर्द नानकारी वार्ड नंबर एक में पकड़ा गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहनी मंडल पंचायत के वार्ड 2 से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक पटेल ने गीता से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि अभिभावकों को बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं करना चाहिए। ऐसा करना गलत है,दोनों बच्चों को समान प्यार और परवरिश देना चाहिए।
बलभद्र जयंती के अवसर पर वियाहुत सभा बाजार समिति सीतामढ़ी में कार्यक्रम का किया गया आयोजन। सीतामढ़ी कलवार संघ के द्वारा 54 वाँ बलभद्र जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
