बिहार राज्य के जिला सीतामढ़ी से मोनू कुमार और इनके साथ शिक्षक जितेंद्र कुमार हैं वे चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि सभी के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण अंग के सामान है। मुख्य रूप से बेटियों को शिक्षित करने पर बात करें तो उनके लिए सामाजिक और आर्थिक रूप से बहुत जरुरी है। एक शिक्षित लड़की कई रूप में जैसे- टीचर ,डॉक्टर,वैज्ञानिक बन कर देश की सेवा कर सकती है। अतः लड़का और लड़की को सामान अवसर मिलनी चाहिए।