आशोपुर गाँव वार्ड पांच में शुक्रवार की रात्रि तकरीबन दो बजे के समय पक्का निर्मित आशोपुर गाँव में अज्ञात चोरों द्वारा 3 घरों में चोरी हुई। आभूषण सहित लाखों रूपए की चोरी हो गई। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पंचायत चुनाव 2021 आठवें चरण की मतगणना आज कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ, इसको लेकर आज पूर्वी चम्पारण जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचयात) -सह- जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक मतगणना केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे, पूर्वी चंपारण जिले के मतगणना केंद्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मोतिहारी आज पीपराकोठी, कोटवा और मोतीहारी सदर प्रखंड के नतीजे आज घोषित किये गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गजोधर चाचा ने कहा गांव के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नशा मुक्त बिहार बनाने को लेकर उत्सव एवम उत्साह के वातावरण में आज बैंड बाजे,गीत-संगीत के साथ निकाली गई प्रभात फेरी। जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव एवमएसपी हर-किशोर राय ने कुमार चौक से हरी झंडी दिखाकर जिला स्तरीय प्रभात फेरी को रवाना किया। वही जिले के सभी विद्यालयो एवम पंचायतों में भी प्रभातफेरी निकाल कर नशा मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया गयाविस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अज्ञात चोर गिरोह द्वारा बुधवार की अर्द्ध रात्रि मे चिरैया गांव के वार्ड सात स्थित एक किसान के घर से नगद कैश सहित लाखों रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली गई है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की है और डॉग स्कावट दल भी पहुंच कर जांच पड़ताल की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन परिसर में कल संध्या एक प्रीमियर शो का भव्य आयोजन किया गया. जिसमे चम्पारण के नवोदित कलाकार वागीश बैभव द्वारा लिखित ,,निर्देशित व गाये गए एलबम सुग्गा हमार का तीन गानों को यूट्यूब के माध्यम से रिलीज किया गया. आयोजित इस प्रीमियर शो को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस कार्यक्रम में बिहार के कोने कोने से आये कलाकारों ने शिरकत की. भोजपुरी गीतों के भीष्म पितामह व गीतकार सह लौरिया बिधायक बिनय बिहारी ने इस कार्यक्रम में अपने गायिकी से चार चांद लगा दिया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया ।जिले में इस तरह का यह पहला आयोजन था जिसमे स्टेशन परिसर में रैम्प स्टेज के माध्यम से खुले मैदान में सैकड़ो दर्शकों की उपश्टिती में किसी भोजपुरी एलबम को रिलीज़ किया गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुगौली में नामांकन के अंतिम दिन 120 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पंचायत आम निर्वाचन आठवें चरण के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीतामढ़ी के रीगा एवं सुप्पी प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवम उत्सव के वातावरण में मतदान सम्पन्न। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक आज पूरे दिन क्षेत्र का भ्रमण कर लेते रहे मतदान केंद्र का जायजा। सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सघन वाहन जाँच चलाई गई। बिना अनुमति प्राप्त किये एक स्कार्पियो सहित कई वाहन जब्त। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुप्पी प्रखंड क्षेत्र संख्या 3से जिला परिषद सदस्य रंजीत कुमार यादव ने क्या कहा अपने क्षेत्र वासियों से

पंचायत आम निर्वाचन के आठवें चरण के तहत कल 24 नवम्बर बुधवार को रीगा एवम सुप्पी में सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक मतदान होगा । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। सीतामढ़ी से दीपक पटेल की रिपोर्ट कार्यालय जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत)* ================= *(मीडिया कोषांग)* ==================== *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 23-/11/2021* ==================== ■ *पंचायत आम निर्वाचन के आठवें चरण के तहत कल 24 नवम्बर बुधवार को रीगा एवम सुप्पी में सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक होगा मतदान।-------शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवम भयमुक्त मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण।----- डीएम-एसपी ने रीगा एवम सुप्पी पहुँचकर प्रतिनियुक्त पीसीसीपी सहित दंडाधिकारियों एवम पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रुप से किया संबोधित।-----असमाजिक एवम उपद्रवी तत्वों पर त्वरित करवाई का निर्देश। --------दोनों प्रखंडो में विभिन्न पदों के लिए कुल 3439 प्रत्याशी मैदान में।---रीगा में 239 एवम सुप्पी में 151मतदान केंद्र-----रीगा में 143257 मतदाता वही सुप्पी में 82312 मतदाता।-----------------------------------------------------पंचायत आम निर्वाचन के आठवें चरण के तहत कल 24 नवम्बर बुधवार को रीगा एवम सुप्पी में सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक मतदान होगा। डीएम-एसपी ने रीगा एवम सुप्पी पहुँचकर पीसीसीपी सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो, आदि को संयुक्त रूप से संबोधित कर भयरहित,निष्पक्ष एवम शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न करवाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि असामाजिक एवम उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध बनाई गई विशेष रणनीति के तहत त्वरित करवाई करे। उन्होंने कहा की ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी करवाई से हिचके नही। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण,निष्पक्ष एवम भयमुक्त मतदान को लेकर सभी संबधित अधिकारी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर ससमय पहुँच कर अपने कर्तव्यों को पूरी सजगता के साथ निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अवसर पर स्वच्छ निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए उन्हें नियंत्रित करने के लिए अंतर जिला एवं अंतःजिला चेक पोस्ट स्थापित करते हुए बॉर्डर सीलिंग का भी कार्य भी किया गया है। उन्होंने कहा कि चेकप्वाइंट स्थल पर प्रभाव कारी जांच के लिए संबंधित अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष संयुक्त रूप से जवाबदेह होंगे। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन विशेष वाहन जाँच चलाई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन धारा 144 का पूरी सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित किया जायेग,साथ ही मतदान केंद्र के आसपास की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के आस-पास अनावश्यक भीड़ नही जमा हो इसको लेकर सभी आवश्यक करवाई करे।उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मैं स्वयं पुलिस अधीक्षक के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण करूँगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने वाले एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। एसपी हरकिशोर राय ने कहा कि मतदान के दिन विधिव्यवस्था संधारण को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए गए है एवम उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध विशेष रणनीति बनाई गई है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त बीएमपी के जवान,मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग दल के साथ -साथ प्रखंड स्तर,अनुमंडल स्तर एवम जिला स्तर पर क्विक रिस्पांस टीम तैयार रहेगी। गौरतलब हो कि दोनों प्रखंडो में विभिन्न पदों के लिए कुल 3439 प्रत्याशी मैदान में है। रीगा में 239 एवम सुप्पी में 151 मतदान केंद्र बनाये गए है। रीगा में 143257 मतदाता वही सुप्पी में 82312 मतदाता है। इस प्रकार दोनों प्रखंडो में कुल 225569 मतदाता मतदान में भाग लेंगे।।* *सुरक्षा का रखकर ध्यान,सीतामढ़ी करेगा मतदान।*