पुरनहिया थाना क्षेत्र के अशोगी चौक स्थित खुशी एन्ड रिया ज्वेलर्स दूकान मे सोमवार की रात्रि मे अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपये मूल्य के सोना व चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली गयी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की जांच पड़ताल की है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

डीएम सुनील कुमार यादव एवं एसपी हर किशोर राय ने सोनवर्षा पहुँचकर 10वें चरण पंचायत चुनाव को लेकर सोनबरसा में सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक किया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सुप्पी अंचल अधिकारी रामजी प्रसाद केसरी एवं थाना प्रभारी के निगरानी में जनता दरबार लगाई गई जिस में कुल चार वाद में सुनवाई की गई l निष्पादित वाद की संख्या शून्य है lविस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नशे की हालत मे एक गिरफ्तार पुरनहिया--पुलिस ने गुरुवार की संध्या मे अदौरी गांव से नशे की हालत मे हंगामा कर रहे युवक गुंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।प्रभारी थानाध्यक्ष जयनाथ प्रसाद ने बताया है कि गिरफ्तार नशेड़ी नशे की हालत मे घर पर हंगामा कर रहा था।घरवालों की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत मे भेंज दिया गया है।

थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी चौक पर  बिजली चोरी कर  उपयोग करने के आरोप मे मंगलवार को जेई पंकज कुमार यादव द्वारा थाना मे नौ लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।दर्ज प्राथमिकी मे विनोद मंडल,केदार मंडल, रामविनय सिंह सहित अन्य छह लोग शामिल हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पुरनहिया। थाना क्षेत्र के बसंत पट्टी गांव से शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा चितरंजन शर्मा के दरवाजे से रात्रि दस बजे के करीब ग्रे कलर का सुजुकी हयाते बाइक चोरी कर ली है जिसका गाड़ी नंबर बीआर 30एस 7769 बाइक चालक श्री शर्मा द्वारा थाने में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुरनहिया। थाना क्षेत्र के चिरैया ढेंग टोला निवासी शैल सिंह के पुत्र चंदन कुमार सिंह को थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान अभियुक्त के विछावन से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया गया है। मालूम हो कि बीते सप्ताह  बुधवार को चिरैया गांव निवासी किसान प्रमेन्द्र सिंह के सुनसान घर से चोर गिरोह द्वारा मेन गेट का ताला व हूक तोड़कर लाखों रुपए मूल्य की चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान पकड़ कर थाने लाया था। छानबीन के बाद घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आर्म्स एक्ट के तहत रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के चम्पारण जिले के सुप्पी प्रखंड मरपा में दीपक पटेल ने "बेटी की शिक्षा " विषय पर ईश्वर दास जी साक्षात्कार लिया। ईश्वर दास ने बताया कि गरीबी के कारण गांव एवं समाज में बेटियों को सुख और शांति नहीं मिलती है। सरकार द्वारा शिक्षा के लिए सहायता राशि दिया जाता है ,परन्तु वह पर्याप्त नहीं है।सही तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिलता है। विस्तार पूर्वक बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी बात ।

आज दिन रविवार को सुप्पी थाना परिसर में कुल चार भूमि विवाद की सुनवाई अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से की गई। जिसमें से दो वाद का निष्पादन किया गया ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रखंड संसाधन केंद्र पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता मे प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विद्यालय के बाहर 6-14 वर्ष आयु वर्ग के अनामांकित एवं क्षितिज बच्चों की पहचान हेतु गृह वार सर्वेक्षण की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने,नल जल द्वारा जलापूर्ति की सुविधा से आच्छादित विद्यालयों की सूची,शाला सिद्धि अंतर्गत विद्यालयों के स्व मूल्यांकन प्रपत्र भरकर पोर्टल पर ऑनलाइन किए जाने एवं माह नवंबर का अनुपस्थिति विवरणी ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।