पुरनहिया। थाना क्षेत्र के चिरैया ढेंग टोला निवासी शैल सिंह के पुत्र चंदन कुमार सिंह को थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान अभियुक्त के विछावन से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया गया है। मालूम हो कि बीते सप्ताह  बुधवार को चिरैया गांव निवासी किसान प्रमेन्द्र सिंह के सुनसान घर से चोर गिरोह द्वारा मेन गेट का ताला व हूक तोड़कर लाखों रुपए मूल्य की चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान पकड़ कर थाने लाया था। छानबीन के बाद घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आर्म्स एक्ट के तहत रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।