बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन परिसर में कल संध्या एक प्रीमियर शो का भव्य आयोजन किया गया. जिसमे चम्पारण के नवोदित कलाकार वागीश बैभव द्वारा लिखित ,,निर्देशित व गाये गए एलबम सुग्गा हमार का तीन गानों को यूट्यूब के माध्यम से रिलीज किया गया. आयोजित इस प्रीमियर शो को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस कार्यक्रम में बिहार के कोने कोने से आये कलाकारों ने शिरकत की. भोजपुरी गीतों के भीष्म पितामह व गीतकार सह लौरिया बिधायक बिनय बिहारी ने इस कार्यक्रम में अपने गायिकी से चार चांद लगा दिया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया ।जिले में इस तरह का यह पहला आयोजन था जिसमे स्टेशन परिसर में रैम्प स्टेज के माध्यम से खुले मैदान में सैकड़ो दर्शकों की उपश्टिती में किसी भोजपुरी एलबम को रिलीज़ किया गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
