300 साल पुराना राम जानकी मठ के समीप संपर्क पथ नहीं होने से जन्माष्टमी ,हनुमंत ध्वजा,आसीन कोजरगा, के समय भक्तजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। मेजरगंज ।प्रखंड क्षेत्र के डुमरी कला स्थित पछियारी मठ जो हरपुरवा डुमरी के बीच वार्ड 1 के समीप 300 साल पुराना राम जानकी मठ के करीब मुख्यमंत्री ग्राम सड़क से सत्य डुमरी कला गांव की आबादी 300 से 400 के करीब है। जो 200 मीटर की दूरी के बीच में एक नदी बहती है नदी के धारा के बीच संपर्क पथ एवं पुल नहीं होने से सावन महीने हनुमंत ध्वजा जन्माष्टमी आसींद को कोजरगा के समय श्रद्धालुओं को रामजानकी मठ तक पहुंच पाना काफी मुश्किल होता है। डुमरी कला के गांव के बीचो बीच जो नदी बहती है जुलाई से लेकर नवंबर तक नदी के धारा में पानी भरा होता है जिसके कारण श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाते हैं। वही रामजानकी मठ महंत गोपालदास बताते हैं कि संपर्क पथ एवं पुल बन्ना अति आवश्यक है जो सांसद विधायक को क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए सोचना चाहिए। संपर्क पथ एवं पुल नहीं होने से श्रद्धालु भक्तजनों को माता जानकी की दर्शन के समय काफी मुश्किल हालातों से गुजरना पड़ता है ।वही महंत गोपालदास ने बताया कि इस मंदिर पर राम जानकी माता की सेवा 9 महंत द्वारा कर समाधि ले लिए।जिसमें 10 में महंत के रूप में गोपालदास किया गया है राम जानकी मट की सौंदर्य करण के लिए बेहतर में डेढ़ एकड़ में फैला रामजानकी मठ में राम सीता लक्ष्मण हनुमान जी विराजमान हैं। महंत गोपालदास ने बताया कि रामजानकी मठ के नाम से 50 एकर की संपत्ति जो धार्मिक न्यास बोर्ड से में रजिस्टर है

रघुनाथपुर थाना परिसर में कल जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा कल 12 मार्च को लगने वाले जनता दरबार में अंचल के वरीय पदाधिकारी तथा थाना के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे वहीं जमीन से संबंधित विवादित मामले को वरीय पदाधिकारियों द्वारा देखा जाएगा एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उचित निर्देश दी जाएगी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डुमरा परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सेल्फी जोन में काफी भीड़ उमड़ी। सेल्फी जोन में काफी संख्या में महलओ ने विक्ट्री चिन्ह के साथ फोटो खिंचवाकर अपनी ऊंची उड़ान का संदेश दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अंचल कार्यालय बंजरिया में व्याप्त भरस्टाचार को समाप्त करने के लिए जदयू नेता ने डीएम से लेकर प्रधान सचिव तक लिखा पत्र

जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को स्टेशन चौक से जानपुल चौक सड़क के दोनो तरफ अतिक्रमण हटाया गया। बंजरिया सीओ मणि कुमार वर्मा ने बताया कि स्टेशन से जानपुल चौक तक करीब तीन सौ से ज्यादा झुग्गी झोपड़ियों को तोड़ा गया। उन्होंने बताया कि सभी अतिक्रमण करने वालो को जिला प्रशासन द्वारा सूचित किया गया था।जिसके बाद कारवाई की गई है। इसमे जिला प्रशासन के अधिकारी सहित पुलिस बल मौजूद थे।

बंजरिया के सेमरा स्टेशन के नजदीक अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद आस पास के लोग व पुलिस के सहयोग से एक घायल को इलाज के लिए सदर हॉस्पीटल पहुंचाया गया। जानकारी देते हुए सेमरा निवासी जितेश यादव ने बताया कि एक बाइक सवार सड़क किनारे खड़ा होकर गन्ना का जूस पी रहा था तभी एक तेज वाहन से ठोकर लग गई। मृत बच्चे की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के दुलमा निवासी सौरव कुमार सिंह के रूप में हुई है।

बंजरिया थाना परिसर में शनिवार को सीओ द्वारा जनता दरबार लगा कर जमीनी विवाद का निपटारा किया गया। जानकारी देते हुए सीओ मणि कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि शनिवार को कुल चार मामले आये थे। जिसमें दो मामले को सुन कर विवाद को सुलह करा दिया गया। जबकि दो मामले में विपक्षी के नही पहुंचने के कारण अगली तारीख दी गई। जिसमें दोनो पक्षो को सूचना दी जा रही है। मौके पर सीआई, एएसआई रमेश राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सीतामढ़ी में एक साथ जल गए दर्जनों घर ,दर्जनों परिवार का आशियाना हुआ खत्म,अचानक आग लगने से तकरीबन एक दर्जन आवासीय घर जलकर हुआ राख, मामला सीतामढ़ी सुप्पी थाना क्षेत्र के जमला परसा का। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.