सीतामढ़ी-शिवहर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने निर्वाचन की तैयारियो का किया विस्तृत समीक्षा।-------गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर दिया बल।------आदर्श आचार संहिता के उलंघन करने वालो के विरुद्ध सख्ती बरतने का दिया निर्देश
पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है समकालीन अभियान के तहत बसंत पट्टी स्थित जलकीरा के समीप से रविवार को थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता के देखरेख में चलाया गया, समकालीन अभियान में दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक पटेल ने मोहम्मद कलाम से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की आवेदन किये कई महीने बीत गए लेकिन अब तक नहीं मिला राशन कार्ड। इसके साथ ही कई जीवित वृद्धजनों को मृत घोषित कर उनका पेंशन भी कर दिया गया है बंद।इसके लिए लोक अदालत में केस भी किया है,लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ढाका थाना परिसर में रविवार को चौकीदारों की परेड कराई गई। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने दी चौकीदारों को कई निर्देश। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कुंडवा चैनपुर। थाना क्षेत्र के जटवलिया गाँव में बीती रात्रि आग लगने से लाखों की सम्पति जलकर खाक हो गई। जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी रामाशंकर दुबे के घर में करीब 11 बजे रात को अचानक आग लग गई और घर धु-धु कर जलने लगी। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाते तबतक देर हो चुका था। इस घटना में करीब एक लाख का नुकसान का अनुमान है। जटवलिया पंचायत के सरपंच मो. इकरामुल ने पहुँच कर जायजा लिया और प्रशाशन से उचित मुआवजा की मांग किया।
थाना परिसर में रविवार को आगामी पर्व होली व शब -ए -बरात को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रमन कुमार ने किया। उन्होंने मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी से अपील किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पताही थाना अध्यक्ष के पद पर नव नवपदस्थापित थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार सिह ने रविवार को पद भार ग्रहण किया। पद ग्रहण के बाद थानाध्यक्ष ने थाने के सभी पदाधिकारियों एवं चौकीदारों के साथ बैठक किया। इस संबंध थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिह ने पद भार ग्रहण करने के बाद बताया कि थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त किया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल्याणपुर थाना परिसर में आज होली व शब्बे-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया। उन्होंने मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी से अपील किया कि आगामी पर्व शांति से मनाने व किसी भी तरह की शांति भंग होने की परिस्थिति में पुलिस का सहयोग करने की बात कही। इस दौरान क्षेत्रीय लोग एवं पत्रकार गण मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार विधान परिषद निर्वाचन 2022 ,12 पूर्वी चंपारण , स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थी , श्री राजेश कुमार -बीजेपी , श्री राजेश कुमार रौशन -आरजेडी , श्री महेश्वर सिंह - निर्दलीय के द्वारा समाहर्ता- सह- जिला दंडाधिकारी ,पूर्वी चंपारण, मोतिहारी कार्यालय कक्ष में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बखार चंडीहा गांव मे मंगलवार की संध्या मे चाकू के हमले मे हुई एक किशोर की हत्या मामले मे पुलिस ने दो लड़कों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।गिरफ्तार अभियुक्त चंडीहा गांव निवासी शिवम और शेखर दोनों भाई है।गिरफ्तारी की पुष्टि थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
