जिलाधिकारी श्री शिर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से राजस्व एवं भूमि सुधार विकास योजना ,प्रधानमंत्री आवास योजना ,जल जीवन हरियाली अभियान ,स्वास्थ विभाग ,पंचायती राज विभाग से संबंधित कार्यों का संपादन हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई एवं उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए
जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में सभी संबधित विभाग के अधिकारियों एम स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बढ़ती गर्मी को देखते हुए अभी से ही एईएस/जेई (चमकी बुखार)से निपटने को लेकर बैठक किया। जिलाधिकारी ने जेई एवम एईएस से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक कि तैयारियो का भी समीक्षा किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पंपुरनहिया। थाना क्षेत्र के बराही मोहन वार्ड 7 निवासी कमोद पासवान, जो पंजाब राज्य में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परंतु दुर्भाग्य बस पंजाब राज्य होशियारपुर जिला अंतर्गत जरहुआ थाना के समीप 20 मार्च निज होली के दिन मजदूरों के आपसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई हत्या की बाबत पंजाब पुलिस ने शिवमंगल राम, वीरेंद्र राम दो मजदूरों को गिरफ्तार भी कर लिया है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा पेंटिंग , क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजन किया गया... कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पूर्व मंत्री सह सचिव, गांधी संग्राहलय,श्री ब्रजकिशोर सिंह और जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता मेधा कश्यप,ज्योति कुमारी, अमृता कुमारी, ममता झा सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, के द्वारा किया गया... उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया... उक्त मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे...
झखिया एनएच पर बाइक व कार में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। जिसे तत्काल निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया। जानकारी देते हुए पूर्व वार्ड सदस्य नरेंद्र सहनी ने बताया कि मोतिहारी के तरफ से आ रही कार व झखिया चौक के तरफ से आ रही बाइक में टक्कर हो गई। जिसे बाद मे आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया। घटना को लेकर किसी ने पुलिस को आवेदन नही दिया है।
चैलाहा से अज्ञात चोरों द्वारा बोलेरो की चोरी। घटना में बारे में तुरकौलिया थाना क्षेत्र के टिकुलिया निवासी सुदामा सिंह बंजरिया थाना में आवेदन देकर जानकारी दी है। पीड़ित के अनुसार वह 19 मार्च को चैलाहा मौजे निवासी अपने दोस्त रवि प्रकाश के यहां होली के अवसर पर आया था। होली होने के कारण वह अपने दोस्त के यहां ही गाड़ी खड़ी कर सो गया। उसी रात करीब 9 बजे के आस पास उसकी गाड़ी स्टार्ट होने की आवाज आई। जिस वह व उसका दोस्त आवाज सुन कर बाहर आया तभी चोर उसकी बोलेरो लेकर भागने लगे। जिसका उन लोगो ने पीछा भी किया। परन्तु उनकी पकड़ से बाहर हो गया। काफी खोज बिन के बाद भी पता नही चला। उसने बताया कि उसकी गाड़ी का नम्बर बीआर 05 एच 4417 है।
कोचिंग जा रहे दो छात्रों की ट्रक के चपेट में आकर हुई मौत।एक कि घटनास्थल पर और दूसरे छात्र की ईलाज के लिए ले जाने के दौरान हुई मौत।परिजनों और स्थानिए लोगो ने घटना के विरुद्ध शिकारगंज-ढाका पथ को जाम।पुलिस कारवाई में जुटी।शिकारगंज थाना क्षेत्र के कठमालिया चौक के समीप की है घटना।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ढाका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ढाका निवासी भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री पप्पू चौधरी जी के पिता जी के श्राद्धकर्म के अवसर पर चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने भाग लेकर उनके तैलचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया एवम दींगवत आत्म की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ढाका थानाध्यक्ष अभय कुमार ने रक्सा नहर चौक से गणेश महतो पिता नंदकिशोर महतो ग्राम महम्मदपुर पताही को 235 बोतल नेपाली शराब(70.500 लीटर) एवम् एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार दिवस के पूर्व संध्या पर नीली रौशनी से जगमग हुए समाहरणालय सहित सरकारी कार्यालय।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
