झखिया एनएच पर बाइक व कार में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। जिसे तत्काल निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया। जानकारी देते हुए पूर्व वार्ड सदस्य नरेंद्र सहनी ने बताया कि मोतिहारी के तरफ से आ रही कार व झखिया चौक के तरफ से आ रही बाइक में टक्कर हो गई। जिसे बाद मे आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया। घटना को लेकर किसी ने पुलिस को आवेदन नही दिया है।
