Transcript Unavailable.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने डा.संजय जायसवाल ने सुगौली में सांसद खेल स्पर्धा का किया उद्घाटन।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

सम्पूर्ण जिले में सभी महत्वपूर्ण स्थानो पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवम पुलिस बल की तैनाती की गई है।जिले को चार भागों में बांट कर अलग-अलग वरीय पदाधिकारियो को विधिव्यवस्था संधारण की जबाबदेही सौपी गई है। इसके अतिरिक्त तेज तर्रार अधिकारियों से युक्त क्विक रिस्पांस टीम किसी भी परिस्थिति के लिए 24 घण्टे तैयार है।

Transcript Unavailable.

सुप्पी प्रखंड के ससौला पंचायत में कई दिनों से लगातार हो रहा है वार्ड सचिव का चुनाव। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बड़ी खबर सीतामढ़ी रीगा में बड़ी मात्रा में नेपाली शराब बरामद , रीगा थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने भबदेपुर गांव से बोलेरो पिकअप पर बड़ी मात्रा में नेपाली कीमती शराब, कैन बियर किया जब्त।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चैलाहा में मनरेगा तहत 3 सौ मजदूरों को रोजगार दिया गया। इसको लेकर मनरेगा के तहत अरुण सिंह से घर से बनारसी भगत के घर तक नहर की उड़ाही की जा रही है। ताकि बरसात के समय पानी की निकासी हो सके साथ ही क्षेत्र में जलजमाव नही हो। वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष नन्दकिशोर दुबे व वार्ड सदस्य बासु भगत ने बताया कि मजदुरो को घर मे ही रोजगार मिलने से उनमें खुशी है। साथ ही दो सप्ताह पर खाते में भुगतान भी हो रहा है।

राज्य सरकार के निर्देश पर पीएचसी पकड़िया द्वारा मंगलवार को ऑनलाइन ओपीडी सेवा शुरू की। जिसमे प्रखंड के सभी पंचायतो में एएनएम के द्वारा मरीजों को ऑनलाइन किया गया। जहां ड्यूटी पर ऑनलाइन चिकित्सक मरीजों को सुनकर दवा बताया। जिसे उपलब्ध एएनएम द्वारा मरीजों को दवा दी गई। जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार झा ने बताया कि ऑनलाइन एएनएम द्वारा सुबह 9 बजे से चार बजे तक इलाज हो सकेगा। जबकि मरीज स्वयं संजीवनी एप्प डाऊनलोड कर चौबीस घण्टे इलाज करा सकते है। मंगलवार को सभी पंचायतो से शुरुवात की गई।

थाना क्षेत्र के सिंघिया गुमटी 163 के पास ट्रेन से कट कर एक अज्ञात 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष मो फैज ने पहुंच शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल ले गए। जिसके बाद शिनाख्त के लिए सदर हॉस्पीटल में ही रख दिया गया। मो फैज ने बताया कि मृत व्यक्ति का चेहरा बिल्कुल क्षत विक्षत हो गया है। जिससे पहचान नही हो पा रहा है।

बंजरिया प्रखंड के चैलाहा बिनवा घाट पर मनरेगा के तहत कार्य करने के लिए सैकड़ो वर्षों से मौजूद श्मशान घाट को मंगलवार जेसीबी से काट दिया गया। जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी थी। शमशान घाट काटने को लेकर चैलाहा वार्ड 12 ल वार्ड सदस्य मनीष मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य बीरेंद्र कुमार उर्फ खेदू भाई,महेंद्र राम, कृष्णा राम,दिलीप राम, रानू कुमार,शीतल ठाकुर,विनय कुमार,सचिन्द्र माझी, अखिलेश कुमार,मोहन सहनी सहित अन्य लोगो मे डीएम से शिकायत की। जिस पर डीएम ने श्मशान को घाट को और ऊंचा करने के साथ शेड बनाने का भी निर्देश दिया। जिसका ग्रामीणों ने स्वागत किया।