बंजरिया के सेमरा स्टेशन के नजदीक अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद आस पास के लोग व पुलिस के सहयोग से एक घायल को इलाज के लिए सदर हॉस्पीटल पहुंचाया गया। जानकारी देते हुए सेमरा निवासी जितेश यादव ने बताया कि एक बाइक सवार सड़क किनारे खड़ा होकर गन्ना का जूस पी रहा था तभी एक तेज वाहन से ठोकर लग गई। मृत बच्चे की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के दुलमा निवासी सौरव कुमार सिंह के रूप में हुई है।
