जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को स्टेशन चौक से जानपुल चौक सड़क के दोनो तरफ अतिक्रमण हटाया गया। बंजरिया सीओ मणि कुमार वर्मा ने बताया कि स्टेशन से जानपुल चौक तक करीब तीन सौ से ज्यादा झुग्गी झोपड़ियों को तोड़ा गया। उन्होंने बताया कि सभी अतिक्रमण करने वालो को जिला प्रशासन द्वारा सूचित किया गया था।जिसके बाद कारवाई की गई है। इसमे जिला प्रशासन के अधिकारी सहित पुलिस बल मौजूद थे।
